फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Even after shelter home, 4200 dogs are roaming in the city and biting people

Sonipat News: शेल्टर होम के बाद भी शहर में घूम रहे हैं 4200 कुत्ते लोगों को काट रहे

Wed, 13 Aug 2025 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 13 Aug 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Even after shelter home, 4200 dogs are roaming in the city and biting people
फोटो 25: सोनीपत के मुरथल रोड पर बनाए गए शेल्टर होम में नसबंदी के लिए रखे गए कुत्ते। संवाद
सोनीपत। नगर निगम क्षेत्र में कुत्तों के लिए शेल्टर होम की सुविधा है मगर उन्हें स्थायी तौर पर रखने का कोई प्रबंध नहीं है। वर्तमान में निगम क्षेत्र में 4200 से ज्यादा कुत्ते घूम रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से कुत्तों की नसबंदी कराई जा रही है। बाहर घूम रहे कुत्तों की वजह से लोग इनके शिकार हो रहे है।
गंभीर रूप से घायलों के लिए अस्पताल में एंटी रेबीज सीरम भी नहीं है। ऐसे लोगों को खानपुर कलां या दिल्ली के अस्पतालों की तरफ रुख करना पड़ रहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने लावारिस कुत्तों को शेल्टर होम में डालने के आदेश दिए हैं। नगर निगम के पास शेल्टर होम उपलब्ध है मगर उसमें कुत्तों को रखने के लिए जगह कम है। वहां पर 30-40 कुत्तों को एक साथ रखा जा रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में शहर में 4200 से ज्यादा कुत्ते घूम रहे हैं। उनकी नसबंदी करने के लिए नगर निगम ने दिल्ली की एजेंसी फ्रेंडिकोज सेका को टेंडर दिया हुआ है। एजेंसी को 28 अक्तूबर 2024 को एक साल के लिए वर्क ऑर्डर जारी किया गया था। अब तक 3935 कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरथल रोड पर डॉग हाउस में कुत्तों की नसबंदीकी जाती है। प्रति कुत्ते की नसंबदी करने पर निगम की ओर से एजेंसी को 1350 रुपये दिए जाते हैं। दूसरी तरफ जिला नागरिक अस्पताल में एंटी रेबीज सीरम (एआरएस) खत्म हो चुके हैं।
सीरम खत्म होने की वजह से गंभीर मरीजों को रेफर किया जा रहा है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन की सुविधा है, जिसे लगवाने के लिए रोजाना 80 से 100 मरीज पहुंच रहे हैं।
कुत्ते-बंदर के काटे हुए गंभीर घायलों को सीरम लगवाने वालों को रेफर किया जा रहा है। अशोक विहार गली नंबर-2 में रविवार सुबह दूध लेने जा रही जानकी देवी को कुत्ते ने काट लिया।

इससे वह जमीन पर गिर गईं। शोर मचाने के बाद लोग घरों से निकले और कुत्ते को भगाकर उनको बचाया।
कुत्ते ने जानकी देवी के पैर में गंभीर रूप से काटा हुआ था। इसके लिए चिकित्सक ने उन्हें एंटी रेबीज सीरम लगवाने के लिए कहा है। सीरम खत्म होने की वजह से चिकित्सक ने उन्हें रेफर कर दिया है। परिजन उन्हें दिल्ली के नरेला लेकर गए और एंटी रेबीज सीरम लगवाई। सोनीपत के नागरिक अस्पताल एंटी रेबीज सीरम न होने के कारण उन्हें नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed