फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Even after 19 days, paddy procurement in grain markets remains unreliable, while the Chief Minister is busy cracking jokes.

Sonipat News: अनाज मंडियों में 19 दिन बाद भी धान खरीद सुचारू नहीं, सीएम चुटकले सुनाने में मस्त

Sun, 12 Oct 2025 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 12 Oct 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Even after 19 days, paddy procurement in grain markets remains unreliable, while the Chief Minister is busy cracking jokes.
फोटो 07- सोनीपत की अनाज मंडी में किसानों की समस्याओं पर अ​धिकारियों से बातचीत करते भारतीय किसान - फोटो : samvad
सोनीपत। भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धूपुर) के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शनिवार को सोनीपत व खरखौदा की अनाज मंडी का दौरा कर किसानों की समस्याओं को जाना। यूनियन नेताओं ने मौके पर हैफेड, वेयरहाउस व मार्केट कमेटी के अधिकारियों को बुलाकर किसानों की शिकायतों को उनके समक्ष रखकर समाधान की मांग की।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि वह एक सप्ताह से अपनी धान की फसल लेकर मंडी में आए हुए हैं, लेकिन न तो लाइट की व्यवस्था है, न ही पेयजल की सुविधा है। बारदाने की कमी व नमी मापने वाली मशीनों की खराबी को लेकर भी किसानों को परेशान किया जा रहा है। कई ढेरियों में धान का नमी 17 फीसदी से कम है, फिर भी खरीद नहीं हो रही।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 22 सितंबर से धान खरीद शुरू करने का ऐलान किया था, लेकिन 19 दिन बाद भी खरीद सुचारू नहीं हो पाई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को सभाओं में चुटकुले सुनाने के बजाय मंडियों का दौरा कर जमीनी हालात देखने चाहिए। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि दोपहर 2 बजे तक अधिकतर समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन
खरखौदा मंडी में भी धान की खरीद प्रक्रिया धीमी मिली, कोई मिलर या उनके प्रतिनिधि मौजूद नहीं थे। किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने मंडी प्रधान नरेश दहिया, मार्केट कमेटी सचिव, वेयरहाउस के इंस्पेक्टर के साथ मंडी का दौरा किया। सरकार की ओर से निर्धारित मानकों के अनुरूप धान की खरीद सुनिश्चित कराई। किसान नेताओं ने चेताया कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। दौरे के दौरान किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़, बेदी दहिया, बिजेंद्र मलिक, राजबीर लोहचब, बिजेंद्र दहिया, देशपाल दहिया, चुन्नी हलालपुर, रामकुंवार दहिया, प्रवीण दहिया, जोगिंद्र खांडा, अत्तर सिंह, राजसिंह दहिया, समुंद्र तोमर, शक्ति दहिया, बुधराम कोहाड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed