फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   EV charging points to be set up at 5 new locations

Sonipat News: 5 नए स्थानों पर होंगे ईवी चार्जिंग पॉइंट

Sat, 04 Oct 2025 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 04 Oct 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
EV charging points to be set up at 5 new locations
सोनीपत। इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ रही है, जबकि वाहनों की संख्या के हिसाब से ईवी चार्जिंग पॉइंट नहीं हैं। अब नगर निगम क्षेत्र में पांच स्थानों पर चार्जिंग पॉइंट लगाने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

शापिंग माल, सरकारी कार्यालयों और मुख्य पार्कों के पास चार्जिंग की व्यवस्था की जाएगी। बीते तीन साल में खासतौर से शहर में ई-वाहनों की संख्या बढ़ी है। लेकिन चार्जिंग की पर्याप्त सुविधा न होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में नगर निगम ने अहम पहल की है।
विज्ञापन

इसके लिए नगर निगम ने चार्जिंग पॉइंट के लिए स्थान चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है। शुरुआती चरण में पांच जगहों पर चार्जिंग पॉइंट लगाए जाएंगे। इसके बाद आवश्यकता के अनुसार इनकी संख्या और बढ़ाई जाएगी। इतना ही नहीं नगर निगम ने चार्जिंग शुल्क बाजार दर से कम रखने का निर्णय लिया है। इससे वाहन मालिकों को आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम का कहना है कि किफायती और सरल चार्जिंग सिस्टम से अधिक लोग ई-वाहनों को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे। निगम ने पार्कों और सरकारी दफ्तरों के पास ऐसी जगहें चिह्नित की हैं, जहां वाहन चार्जिंग के दौरान आसानी से खड़े किए जा सकेंगे।

इससे बाजार और मुख्य सड़कों पर जाम की समस्या भी नहीं बढ़ेगी। साथ ही वाहन चालकों को पार्किंग की भी सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इससे जाम की स्थिति भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed