फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Errol Musk India visit Errol Musk in Sonipat

Sonipat: एरोल मस्क का भारत दौरा,  हरित ऊर्जा और मेक इन इंडिया को लेकर की भारत की तारीफ

Tue, 03 Jun 2025 08:02 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 03 Jun 2025 08:02 PM IST
सार

 एक्स के सीईओ एलन मस्क के पिता एरोल मस्क भारत के दौरे पर हैं। उन्होंने हरियाणा के सोनीपत में मेक इन इंडिया और भारत के सौर ऊर्जा के प्रयासों को लेकर तारीफ की है। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Errol Musk India visit Errol Musk in Sonipat
एरोल मस्क का भारत दौरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिकी अरबपति और टेस्ला व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के सीईओ एलन मस्क के पिता एरोल मस्क ने कहा कि अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में भारत के ठोस कदम ‘मेक इन इंडिया’की प्रतिबद्धता को दर्शा रहे हैं। भारत का ध्यान वैकल्पिक ऊर्जा को बढ़ावा देना है। भारत का यह संकल्प सराहनीय है।

विज्ञापन


प्लांट का किया दौरा

वह मंगलवार को सोनीपत के सफियाबाद स्थित सर्वोटेक ग्रीन टेक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का दौरा करने पहुंचे थे। एरोल मस्क सर्वोटेक रिन्यूएबल के वैश्विक सलाहकार भी हैं। वह भारत में हरित प्रौद्योगिकी और ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के प्रयासों का समर्थन करने के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान एरोल मस्क ने सोलर इनवर्टर और छतों पर लगाए जाने वाले सोलर पैनल्स को तैयार करते हुए देखा। इन सोलर पैनल्स को आवासीय व्यावसायिक और शैक्षणिक संस्थाओं की अनेक इमारतों पर किस तरह लगाया जाता है और उससे कैसे सौर ऊर्जा प्राप्त की जाती है। इसकी जानकारी ली। 
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज किया जाने वाले पैनल्स को निर्मित करने की प्रक्रिया भी उन्होंने जानी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और सौर समाधानों को लेकर सर्वोटेक की तरफ से किए जा रहे प्रयासों को सराहा। उन्होंने कहा कि अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की प्रतिबद्धता सराहनीय है। यह वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य में भी देश की भूमिका को सशक्त बनाता है। भारत का यह संकल्प सराहनीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्लांट विजिट के दौरान एरोल मस्क के साथ उपस्थित सर्वोटेक के एमडी रमन भाटिया ने बताया कि यह वैश्विक दृष्टि भारत को हरित तकनीक और ईवी निर्यात में आगे रखने के मिशन को आगे बढ़ाने में मदद करेगी। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में दुनिया भर में जिस पैमाने पर जीवाश्म ईंधन का इस्तेमाल हो रहा है उससे प्रदूषण स्तर के साथ ग्लोबल वार्मिंग भी तेजी से बढ़ रही है। अगर प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग कम करने के उद्देश्य को हमें साधना है तो हमें सौर या अक्षय ऊर्जा जैसे स्रोतों को अपनाना होगा।



सर्वोटेक के एमडी रमन भाटिया ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेतृत्व की केंद्र सरकार ने हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। इंदौर के अलावा राजस्थान के कई शहरों के ऐसे अनेक उदाहरण हमारे सामने हैं। निश्चय ही अगर हरित ऊर्जा का इस्तेमाल बढ़ता है तो जीवाश्म ईंधन के आयात के रूप में खर्च होने वाले देश के लाखों करोड़ों रुपये के खर्च को कम किया जा सकता है। वहीं पर्यावरण को भी हरा-भरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है।

ये भी पढ़ें: मंदिर में मिला एक लेटर: 100 लोगों के अपहरण की लिखी थी बात, लापता बेटे का पिता पहुंचा IG कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed