फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Environment protection awareness campaign

Sonipat News: बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक

Mon, 12 Dec 2022 06:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 06:26 PM IST
विज्ञापन
Environment protection awareness campaign
सोनीपत। स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण संरक्षण गतिविधि विभाग के सहयोग से सेक्टर-12 स्थित सामुदायिक केंद्र में सिंगल यूज प्लास्टिक को कहें ना विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाना का उद्देश्य बढ़ते प्लास्टिक के उपयोग को रोकना है। इस दौरान प्रांत प्रचारक श्रीभगवान ने स्प्रेड स्माइल पाठशाला के बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

प्रांत प्रचारक श्रीभगवान ने कहा कि हमें खाद्य पदार्थों का लिफाफा या प्लास्टिक को इधर-उधर व कूड़ेदान में नहीं डालना चाहिए। इसे प्लास्टिक की बोतल में एकत्रित करना चाहिए। ऐसा करने से हमें दो फायदे होंगे। जिससे कूड़ा नहीं फैलेगा और प्लास्टिक की बोतल का अच्छा उपयोग हो सकेगा।
विज्ञापन

इस दौरान ट्री-मैन देवेंद्र सूरा ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि वह अपने हर जन्मदिन पर एक पौधा लगाने का अभियान शुरू करें। हम सबका लक्ष्य पर्यावरण की सुरक्षा करना होना चाहिए। जिससे हम सब भी सुरक्षित रहेंगे और आने वाली पीढ़ियां भी सुरक्षित होंगी। कार्यशाला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण संरक्षण गतिविधि विभाग के सदस्यों ने पाठशाला में पढ़ने वाले बच्चो के लिए स्टील की प्लेट, चम्मच व गिलास भेंट किए। जिससे प्लास्टिक बंद करो अभियान की प्रेरणा पाठशाला से शुरू कर जन-जन तक पहुंचाई जा सके। इस मौके पर महावीर, अश्वनी, विक्की, मनीष, रमेश, प्रवीन, विनोद, श्रीपाल, दिलबाग, यश, प्रियंका, आरती, सोनू व अमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed