{"_id":"6a6671ffdcc1a211d20c3171","slug":"environment-friendly-team-won-the-match-by-4-wickets-in-friendly-cricket-sonipat-news-c-197-1-snp1003-157609-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मैत्रीपूर्ण क्रिकेट में पर्यावरण मित्र टीम ने 4 विकेट से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मैत्रीपूर्ण क्रिकेट में पर्यावरण मित्र टीम ने 4 विकेट से जीता मैच
विज्ञापन
फाेटो : सोनीपत के गांव अटेरना में विजेता टीम के खिलाड़ी को पौधा भेंट करते अटेरना युवा खेल उत्थ
सोनीपत। कारगिल विजय दिवस पर अटेरना युवा खेल उत्थान समिति ने रविवार को मैत्री क्रिकेट मैच और पौधरोपण अभियान का आयोजन किया। समिति के अध्यक्ष दीपक चौहान अटेरना के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाकर खिलाड़ियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। क्रिकेट मुकाबले में पर्यावरण मित्र टीम ने स्वच्छता मित्र टीम को चार विकेट से हराया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी के स्थान पर पौधे भेंट किए गए।
समिति के अध्यक्ष दीपक चौहान अटेरना के नेतृत्व में पर्यावरण मित्र टोली ने पौधरोपण कर युवाओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। खिलाड़ियों और उपस्थित युवाओं ने अपने-अपने घरों पर भी एक पौधा लगाने का संकल्प लिया। दीपक चौहान ने कहा कि कारगिल के अमर शहीदों की स्मृति में लगाया गया प्रत्येक पौधा उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
मैत्री क्रिकेट मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्वच्छता मित्र टीम ने 40 ओवर में 150 रन बनाए। जवाब में पर्यावरण मित्र टीम ने 35 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल करते हुए चार विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में अटेरना, नांगल, झुंडपुर, जगदीशपुर, खेवड़ा, पाबसरा, जाखौली, मनौली और राई सहित आसपास के गांवों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। अमन सिंह (झुंडपुर), नवनीत व दक्ष (नांगल), केशव (ब्राह्मणवास), विक्रांत (जाखौली), वैभव (जगदीशपुर), प्रगुण, हर्ष, दीपांशु, हर्षित, वंश और साहिल ने बेहतर प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट खिलाड़ियों को ट्रॉफी की बजाय पौधे देकर सम्मानित किया गया।