{"_id":"6a37d6bc534c545e9301c323","slug":"ensure-enumeration-forms-reach-every-eligible-voter-sdm-sonipat-news-c-197-1-snp1003-155793-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एसडीएम बोले-किसानों को नियमित बिजली मिलनी चाहिएे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एसडीएम बोले-किसानों को नियमित बिजली मिलनी चाहिएे
Sun, 21 Jun 2026 05:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 21 Jun 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत की खरखौदा अनाज मंडी में एसडीएम अमित कुमार के समक्ष बिजली कर्मियों की शिकायत करते
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर किसानों की बढ़ती शिकायतों के बीच एसडीएम अमित कुमार ने नाराजगी जताई। कहा कि किसानों को नियमित बिजली मिलनी चाहिए। कई गांवों के किसान अनाज मंडी में एसडीएम अमित कुमार से मिलने पहुंचे। उन्होंने बिजली निगम के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते फसल सूखने की बात कही।
खरखौदा, सिसाना, खांडा सहित कई गांवों से पहुंचे किसानों ने बताया कि निर्धारित आठ घंटे के बिजली शेड्यूल के बावजूद उन्हें मुश्किल से एक घंटे ही बिजली मिल पा रही है। किसानों ने आरोप लगाया कि बार-बार बिजली कट लगते हैं। इसकी अवधि के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी जाती। ऐसे में किसान पूरे दिन खेतों में बिजली आने का इंतजार करते रहते हैं और सिंचाई प्रभावित होने से फसल खराब होने का खतरा बना रहता है।
एसडीएम ने बिजली अधिकारियों को फटकार लगाई। कहा कि जब निगम उपभोक्ताओं से समय पर बिल लेता है तो स्टाफ की कमी का खामियाजा किसानों को क्यों भुगतना पड़े। उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारियों की कमी है तो निगम अपने स्तर पर स्टाफ बढ़ाने की व्यवस्था करे, लेकिन किसानों को नियमित बिजली मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
फसल सूखने पर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
एसडीएम ने कहा कि समय पर सिंचाई नहीं होने पर फसल सूख सकती है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित निगम की होगी। उन्होंने जेई के साथ-साथ एसडीओ को भी कार्यप्रणाली में सुधार करने की चेतावनी दी और निर्देश दिए कि बिजली कटौती की स्थिति में किसानों को पूर्व सूचना दी जाए और आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाया जाए।