फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ensure enumeration forms reach every eligible voter: SDM

प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र पहुंचाएं : एसडीएम

Sun, 21 Jun 2026 05:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 21 Jun 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
Ensure enumeration forms reach every eligible voter: SDM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। उपमंडल क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 अभियान की प्रगति को लेकर सुपरवाइजर की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन और गणना प्रपत्र वितरण कार्य की स्थिति की समीक्षा की गई।
एसडीएम अमित कुमार ने निर्देश दिए कि सभी बीएलओ सोमवार तक हर हाल में अपने क्षेत्र के प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र पहुंचा दें। फार्म हर मतदाता तक पहुंचाना संबंधित बीएलओ की जिम्मेदारी है। बैठक के दौरान यह भी निर्देश दिए गए कि जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है। उनका पूरा विवरण अलग से संकलित कर उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन

यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी मतदाता का नाम अनावश्यक रूप से सूची में दर्ज न रहे। कई बूथों के सुपरवाइजरों ने जानकारी दी कि कुछ स्थानों पर मतदाता घरों पर नहीं मिल रहे हैं जिससे सत्यापन और फार्म वितरण कार्य प्रभावित हो रहा है। इस पर एसडीएम ने संबंधित क्षेत्रों में आशा वर्करों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व ग्राम सचिवों का सहयोग लेने के निर्देश देते हुए उनकी ड्यूटी लगाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में अभियान को प्रभावी बनाने के लिए एसडीएम ने नगर पालिका अध्यक्ष हीरा लाल इंदौरा से पार्षदों का सहयोग सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से मतदाता सूची को पारदर्शी, शुद्ध और अद्यतन बनाया जा सकेगा। साथ ही अधिकारियों को आनलाइन प्रक्रिया भी समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए गए।



-

एसडीएम ने कई सुपरवाइजरों को नोटिस जारी किए
एसआइआर के तहत फार्म वितरण में आ रही देरी से प्रतिशत कम रहने और रविवार को बुलाई गई बैठक में सुपरवाइजरों के न पहुंचने पर एसडीएम ने कई सुपरवाइजरों को कारण बताओ नोटिस भी जारी कर दिया। उन्होंने कहा कि एसआईआर का कार्य हल्के में लेने वाले कर्मचारियों के बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed