{"_id":"68e039061f033cf7110c5908","slug":"encounter-between-police-and-murderers-accused-in-the-murder-of-crpf-jawan-sonipat-news-c-197-1-snp1001-143291-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पुलिस और हत्यारोपियों के बीच मुठभेड़, सीआरपीएफ जवान की हत्या में थे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पुलिस और हत्यारोपियों के बीच मुठभेड़, सीआरपीएफ जवान की हत्या में थे आरोपी
Sat, 04 Oct 2025 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो :31: सोनीपत के खरखौदा में छिन्नौली मोड़ पर हुई मुठभेड़ के बाद मौके पर जांच करने पहुंचे डीस
खरखौदा। रोहतक मार्ग पर स्थित छिनौली मोड़ के पास शुक्रवार देर शाम पुलिस ने सीआरपीएफ जवान की हत्या के दो आरोपियों को घेरा तो उन्होंने पुलिस पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी और उन्हें मौके पर ही काबू कर लिया गया। घायल आरोपी गांव खेड़ी दमकन निवासी अजय और निशांत पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
क्राइम यूनिट गोहाना की टीम को सूचना मिली थी कि दो हथियारबंद युवक खरखौदा-रोहतक मार्ग पर खड़े हैं। जिस पर प्रभारी अंकित कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम वहां पहुंची तो आरोपियों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें घेरा तो आरोपियों ने पुलिस पर फायर कर दिए। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।
उनके पास से दो पिस्तौल व दो खोल मिले हैं। घायलों को तुरंत खरखौदा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। मुठभेड़ की सूचना के बाद डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
जुलाई में की थी सीआरपीएफ जवान की हत्या
दोनों आरोपियों पर 25 जुलाई को खेड़ी दमकन निवासी कृष्ण की हत्या का आरोप है। कृष्ण सीआरपीएफ में तैनात थे और हरिद्वार से कांवड़ लाकर लौटे थे। उसी दौरान गांव के ही अजय और निशांत के साथ उनकी कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में देर रात करीब एक बजे कृष्ण की हत्या कर दी थी। वह घटना से पहले अपनी पत्नी और नवजात बेटे से खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मिलकर लौटे थे। उसके बाद टहलने निकले तो उन पर अजय और निशांत ने ताबड़-तोड़ गोलियां दाग दी थीं। सिर और सीने में गोली लगने से कृष्ण की मौके पर ही मौत हो गई थी।
हत्या के बाद मोबाइल बंद कर हो गए थे भूमिगत
हत्या के बाद दोनों आरोपी भूमिगत हो गए थे और पुलिस की पकड़ से दूर रहे। उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा था। अजय का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उस पर रोहतक व गोहाना में हत्या और अवैध हथियारों सहित तीन मुकदमे दर्ज हैं। वह कुछ समय पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। वहीं, निशांत का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था।
अस्पताल में भर्ती, जांच जारी
पुलिस ने दोनों घायलों को हिरासत में लेकर खरखौदा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य नेटवर्क और घटनाओं में संलिप्तता का पता लगाया जाएगा।
सूचना मिली थी कि दो युवक हथियार लेकर छिन्नौली मोड़ पर आएंगे। जिस पर पुलिस ने जाल बिछाया था। दोनों को पुलिस ने घेरा तो उन्होंने फायरिंग कर दी। बचाव में पुलिस ने फायर किए तो उनके पैर में गोली लगी है। दोनों हत्या के मामले में वांछित थे। उनकी गिरफ्तारी पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम था।
- इंस्पेक्टर अंकित कुमार, प्रभारी, सीआईए गोहाना