फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Employees will go to protest at Chief Minister CAP office tomorrow

Sonipat News: कल मुख्यमंत्री कैप कार्यालय पर धरना देने जाएंगे कर्मचारी

Thu, 13 Feb 2025 05:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 13 Feb 2025 05:55 PM IST
विज्ञापन
Employees will go to protest at Chief Minister CAP office tomorrow
फोटो 05: सोनीपत के एक स्कूल में शिक्षकों के साथ बैठक करते हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की जिला
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की जिला कमेटी की टीम वीरवार को गांव बख्तावरपुर, जाट जोशी व गढ़ी घसीटा स्थित विभिन्न स्कूलों में पहुंची। जिसे जिला प्रधान नरेंद्र चहल, प्रेस प्रवक्ता दिनेश छिक्कारा, पूर्व उपप्रधान संजय सिंहमार ने बताया कि सरकार की ओर से कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के लिए कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय कुरुक्षेत्र पर 15 व 16 फरवरी को धरना देने का निश्चय किया।
विज्ञापन

सोनीपत से सैकड़ों कर्मचारी कुरुक्षेत्र कैंप कार्यालय पर दिए जाने वाले धरने पर 15 फरवरी को भाग लेंगे। जिला प्रधान नरेंद्र चहल ने बताया कि पुरानी पेंशन नीति बहाल करने, 8वें वेतन आयोग से पहले अंतिम राहत देने, वेतन विसंगतियां दूर करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने, अन्य मांगों को लेकर कर्मचारियों में आंदोलनरत है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस आंदोलन के बाद भी सरकार बातचीत के माध्यम से कर्मचारियों की मांगों को हल करने के लिए आगे नहीं आती तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed