{"_id":"6678524f98ae7e72130710ea","slug":"employees-of-mining-company-were-beaten-and-injured-sonipat-news-c-197-1-snp1001-120110-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खनन कंपनी के कारिंदों को पीटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खनन कंपनी के कारिंदों को पीटकर किया घायल
Sun, 23 Jun 2024 10:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 23 Jun 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
राई। गांव मुरथल के पास तीन युवकों ने रेत से भरे डंपर का रोक लिया। खनन कंपनी के कर्मचारियों ने विरोध जताया तो उनको पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक खनन कंपनी के इंचार्ज कुलदीप ने पुलिस को बताया कि दो युवकों संग खनन कंपनी पर थे। वह बाइक पर सवार होकर मुरथल की तरफ जा रहे थे। देखा कि गांव बख्तावरपुर के पास तीन युवक रेत से भरे डंपर रोक रहे थे। जब उन युवकों को डंपर रोकने से मना किया तो मुरथल गांव के रहने वाले युवक ने उन्हें अपनी ओर खींच कर चेहरे पर अपने सिर से चोट मारी। इससे वह जमीन पर गिर गए।
इसके बाद गांव के ही रहने वाले अन्य युवकों ने मारपीट की। उन्होंने शोर मचाया तो उनके दोस्त उन्हें बचाने आए। आसपास के लोग भी वहां आ आ गए। इसके बाद युवक उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। बाद में उनके साथी उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।