फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Emphasis was given on taking the Swadeshi Adoption, Foreign Drive Campaign to every household.

Sonipat News: स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ अभियान घर-घर पहुंचाने पर दिया बल

Mon, 13 Oct 2025 10:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 13 Oct 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Emphasis was given on taking the Swadeshi Adoption, Foreign Drive Campaign to every household.
फोटो 05- सोनीपत के गढ़ी ब्राह्मणान ​स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मेधावी छात्र को प
सोनीपत। नगर निगम मेयर राजीव जैन ने कहा कि वर्ष 2047 में विकसित भारत का सपना पूरा करने के लिए आत्मनिर्भर भारत की नींव मजबूत करनी होगी। इसके लिए स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ अभियान घर-घर पहुंचना चाहिए।
विज्ञापन

मेयर सोमवार को गढ़ी ब्राह्मणान स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दीये जलाओ लड़ी भगाओ अभियान के तहत विद्यार्थियों को मिट्टी के दीये वितरित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि त्योहार हमारी पुरातन संस्कृति के प्रतीक हैं। दिवाली पर दीये जलाने का महत्व है इसलिए विदेशी लड़ियों के स्थान पर हर घर मिट्टी में दीपक ही जलाने चाहिए। मेयर ने कहा कि भारत कभी कुटीर उद्योगों के बल पर सोने की चिड़िया हुआ करता था इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वोकल फॉर लोकल पर जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे स्टार्टअप इसी दिशा में एक कदम हैं। मेयर ने विद्यालय के मेधावी छात्र को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अतुल कुमार, हुकमचंद वर्मा, अजीत सिंह, मानव अधिकार संरक्षक संघ से जयवीर गहलावत, नवीन कुमार, पूर्व जिला रेडक्रॉस प्रशिक्षण अधिकारी धर्मवीर दहिया, भूपेंद्र, नरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed