{"_id":"65c6617df201abf38a0a4f6a","slug":"emphasis-on-implementing-agricultural-schemes-nodal-officer-appointed-at-block-level-sonipat-news-c-197-1-snp1001-113576-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कृषि योजनाओं को लागू करने पर जोर, खंड स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कृषि योजनाओं को लागू करने पर जोर, खंड स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त
Fri, 09 Feb 2024 11:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 09 Feb 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं को धरातल पर लागू करने के लिए समीक्षा बैठक कृषि उपनिदेशक डॉ. पवन शर्मा की अध्यक्षता में हुई । इसमें अधिकारियों को योजनाओं को हर हाल में लागू करने का निर्देश दिया गया।
शुक्रवार को हुई बैठक के दौरान मेरा पानी-मेरी विरासत, धान की सीधी बिजाई, मेरी फसल-मेरा ब्योरा, फसल अवशेष प्रबंधन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, कृषि यंत्र एनएफएमएस, क्रोप बुकिंग, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, फसल विविधीकरण की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त मृदा स्वास्थ्य कार्ड, नेचुरल फार्मिंग, फसल बीमा योजना, मोटा अनाज व अन्य योजनाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई।
मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल को लेकर कृषि उपनिदेशक ने कहा कि इस पर फसलों का पंजीकरण करवाना किसानों के लिए बेहद जरूरी है। रबी सीजन में फसलों की सरकारी खरीद तभी होगी, जब किसान का पोर्टल पर पंजीकरण होगा। कृषि उपनिदेशक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह किसानों को जागरूक करें।
विज्ञापन
खाद विक्रेताओं की दुकानों पर लिए सैंपल
शुक्रवार को कृषि विभाग की टीम ने खाद, बीज व दवा विक्रेताओं की दुकानों पर छापा डाला। इस दौरान सोनीपत शहर में स्थित विभिन्न दुकानों पर टीम ने 9 सैंपल लिए है। जिसमें खाद के छह सैंपल व दवा के 3 सैंपल लिए गए है। कृषि विभाग की तरफ से लिए गए सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।