फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Emphasis on education of daughters in the training program

Sonipat News: प्रशिक्षण कार्यक्रम में बेटियों की शिक्षा पर दिया जोर

Mon, 07 Oct 2024 05:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 07 Oct 2024 05:16 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on education of daughters in the training program
सोनीपत। राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला बागडू और राजकीय प्राथमिक पाठशाला डेरा पुरबिया में सोमवार को स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य प्रशिक्षक की भूमिका एबीआरसी मोनिका दहिया ने निभाई। कार्यक्रम में बेटियों की शिक्षा पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला बागडू में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए एबीआरसी मोनिका दहिया ने एसएमसी के कर्तव्य, गठन एवं जिम्मेवारियों से अवगत कराया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि लड़कियों की शिक्षा बेहद जरूरी है। लड़की एक नहीं दो परिवारों को संभालती हैं। उन्होंने सभी को विद्यांजलि पोर्टल के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विद्यालय में ना आने वाले ड्रॉप आउट विद्यार्थी के लिए एसएमसी सदस्य किस प्रकार शिक्षकों की मदद कर सकते हैं, इसके बारे में भी विस्तार से बताया। राजकीय प्राथमिक पाठशाला डेरा पुरबिया में भी एसएमसी सदस्यों को इस संबंध में जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षिका पूनम, सुनीता, प्रमिला, मनीषा, शिक्षक राज सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed