फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   emergency landing of army helicopter due to technical fault

सेना के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने से केजीपी पर आपात लेंडिंग

Fri, 26 Jun 2020 08:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
emergency landing of army helicopter due to technical fault
केजीपी पर तकनीकी खराबी के चलते उतारे गए हेलीकॉप्टर की जांच करते इंजीनियर। - फोटो : Sonipat
राई। कुंडली-गाजियाबाद-पलवल पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे (केजीपी) पर शुक्रवार सुबह 9.45 बजे वायु सेना के हेलीकॉप्टर की आपात लेंडिंग करवानी पड़ी। हेलीकॉप्टर हिंडन एयरबेस से उड़ा था और इसमें पायलट सहित वायुसेना के चार जवान सवार थे। आपात लेंडिंग के बाद सभी जवान सुरक्षित हैं। हेलीकॉप्टर की आपात लेंडिंग की सूचना पर राई व कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और केजीपी की एक लेन बंद कर वाहनों को दूसरी लेन पर डायवर्ट कराया। बाद में वायुसेना के दूसरे हेलीकॉप्टर से अधिकारी व इंजीनियर वहां पहुंचे और 11.13 बजे हेलीकॉप्टर की तकनीकी खराबी दूर कर उसे वापस हिंडन एयरबेस रवाना किया। इस दौरान लोगों की भीड़ जुटी तो पुलिस ने मशक्कत से नियंत्रित कर दूर किया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह हिंडन एयरबेस से वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने पायलट सहित चार जवानों को लेकर उड़ान भरी थी। उसके इंजन में कुछ खराबी आ गई, लेकिन तब तक हेलीकॉप्टर सोनीपत में यमुना के पास केजीपी के करीब पहुंच चुका था। जिस पर पायलट ने करीब 9.45 बजे केजीपी की एक लेन पर हेलीकॉप्टर की आपात लेंडिंग कराई। उस दौरान वहां से गुजर रहे वाहन हेलीकॉप्टर को उतरता देख पीछे ही रुक गए। सूचना मिलते ही राई व कुंडली थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और केजीपी की जिस लेन पर हेलीकॉप्टर को उतरा गया था उसे बंद कर वाहनों को दूसरी लेन पर डायवर्ट कर दिया। साथ ही वाहनों को गंतव्य की तरफ रवाना कर दिया। पायलट ने मामले से अधिकारियों को अवगत कराया। जिस पर करीब सवा दस बजे वायुसेना का दूसरा हेलीकॉप्टर इंजीनियर व अन्य अधिकारियों को मौके पर उतार कर वापस चला गया। इस दौरान इंजीनियर ने एक घंटे की मशक्कत के बाद तकनीकी खराबी को दूर किया। जिस पर 11 बजकर 13 मिनट पर हेलीकॉप्टर वापस हिंडन एयरबेस के लिए रवाना हो गया। उसके जाने के करीब 15 मिनट के बाद एक अन्य हेलीकॉप्टर ने केजीपी पर लेंडिंग की। जिसमें सवार होकर इंजीनियर व अधिकारी हिंडर एयरबेस के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

केजीपी पर बनी जाम की स्थित तो लेन बदली गई
वायुसेना का हेलीकॉप्टर केजीपी की गाजियाबाद-कुंडली लेन पर उतरा था। इस कारण इस लेन पर कुछ देर के लिए बागपत की तरफ जाम की स्थिति बन गई। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने यमुना पुल के पास से वाहनों का रूट डायवर्ट किया और दोनों तरफ के वाहनों को कुंडली से गाजियाबाद जाने वाले लेन से ही गुजारना शुरू किया। करीब साढ़े 11 बजे स्थित सामान्य कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की लग गई थी भीड़
केजीपी पर हेलीकॉप्टर उतरने की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के साथ ही केजीपी पर सफर कर रहे लोगों की भीड़ जुट गई। शुरुआत में लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि केजीपी पर हेलीकॉप्टकर को क्यो उतारा गया। बाद में उन्हें तकनीकी खराबी आने की जानकारी मिली। इसी बीच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को वहां से हटा दिया।
---
पुलिस को सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली थी कि केजीपी पर तकनीकी खराबी के कारण हेलीकॉप्टर की आपात लेंडिंग करानी पड़ी है। जिस पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सुरक्षा के सभी कदम उठाए गए। लोगों को हटाने के साथ ही एक लेन से वाहनों को निकाला गया। हेलीकॉप्टर ठीक होने के बाद वायुसेना के जवान उसे ले गए।

-हंसराज, डीएसपी लॉ एंड आर्डर।

 केजीपी पर हेलीकॉटर की आपात लेंडिंग के बाद पहुंची पुलिस व अन्य।

केजीपी पर हेलीकॉटर की आपात लेंडिंग के बाद पहुंची पुलिस व अन्य।- फोटो : Sonipat

केजीपी खराबी के बाद पहुंचे वायुसेना के इंजीनियर व अन्य।

केजीपी खराबी के बाद पहुंचे वायुसेना के इंजीनियर व अन्य।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed