{"_id":"669abc32847325c3990382f4","slug":"embezzlement-of-rs-5590-lakh-in-the-name-of-giving-plot-to-pgt-teacher-case-against-four-sonipat-news-c-197-1-snp1003-121599-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पीजीटी शिक्षक को प्लाॅट देने के नाम पर 55.90 लाख रुपये का किया गबन, चार पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पीजीटी शिक्षक को प्लाॅट देने के नाम पर 55.90 लाख रुपये का किया गबन, चार पर मुकदमा
Sat, 20 Jul 2024 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 20 Jul 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। पीजीटी शिक्षक को प्लाॅट देने के नाम पर धोखाधड़ी कर रुपये का गबन करने का मामला सामने आया है। शिक्षक ने मामले की शिकायत बड़ी औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
गांव बोहला निवासी मनीष कुमार ने बताया कि वह शहर के राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गन्नौर में बतौर अंग्रेजी प्राध्यापक के पद पर कार्यरत है। गन्नौर निवासी मोहित कुमार व उसकी पत्नी निशि शर्मा ने उन्हें एक प्लाॅट दिखाया था। जिसकी कीमत 14 लाख 39 हजार 840 रुपये तय हुई थी। उन्होंने मोहित शर्मा व निशि शर्मा के कहने पर बिल्डर के खाते में व प्लाॅट मालिक रोहतक के खेड़ी सांपला निवासी प्रिया वशिष्ठ के खाते में राशि भेज दी थी। बाद में उसे वह प्लाॅट न देकर उन्हें प्रिया वशिष्ठ के दूसरे प्लाॅट दिखाए। 86.62 वर्ग गज के दो प्लाॅट दिखाए थे। जिनका रेट 24 लाख 68 हजार 150 रुपये तय हुए थे। आरोपियों के कहने पर उन्होंने बकाया राशि प्रिया वशिष्ठ व 3 लाख 21 हजार 690 रुपये अतिरिक्त बिल्डर के खाते में भेज दी थी। जिस पर बिल्डर ने उन्हें रजिस्ट्री के समय एडजस्ट करने की बात कही थी। आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें रुपये ट्रांसफर करवा लिए, लेकिन उसकी रजिस्ट्री नहीं करवाई। इस बीच मोहित शर्मा की मृत्यु हो चुकी है। मनीष कुमार ने बताया कि आरोपियों ने उनके साथ 55 लाख 89 हजार 840 रुपये का गबन किया है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।