फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Electricity theft was being done remotely in the meter, 14 people fined 8 lakh

मीटर में रिमोट लगा की जा रही थी बिजली चोरी, 14 लोगों पर 8 लाख का जुर्माना

Wed, 06 Oct 2021 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Electricity theft was being done remotely in the meter, 14 people fined 8 lakh
बिजली निगम चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पिछले लंबे समय से शहर व गांवों में छापामार कार्रवाई कर रहा है। बड़ी गांव में भी बिजली चोरी करने वालों पर टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने सूचना के आधार पर गांव में मीटर में रिमोट लगाकर बिजली चोरी करने वाले 14 उपभोक्ताओं को रंगे हाथों पकड़ लिया। निगम की टीम ने उपभोक्ताओं के मीटर जांच के लिए लैब में भेजे, जिनमें बिजली चोरी की पुष्टि हुई। इसके बाद सभी 14 उपभोक्ताओं पर करीब 8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और साथ ही मीटर से छेड़छाड़ करने के आरोप में सभी उपभोक्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए पुलिस को लिखा है।
विज्ञापन

एसडीओ आदित्य कुंडू ने बताया कि निगम द्वारा बड़ी गांव में क्षतिग्रस्त तारों, पोल व ट्रांसफार्मरों को बदलने का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान निगम की टीम को सूचना मिली कि गांव में मीटर में रिमोट लगाकर बिजली चोरी की जा रही है। निगम ने मीटरों की जांच की तो 14 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। मीटरों की लैब में जांच करवाने पर पुष्टि हुई कि मीटरों में रिमोट लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed