{"_id":"616338438ebc3e628d1eb3f9","slug":"electricity-shedule-cut-in-gohana-supply-is-being-done-according-to-line-loss-in-villages-sonipat-news-rtk626654275","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोहाना में लग रहे बिजली के शेड्यूल कट, गांवों में लाइन लॉस अनुसार हो रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहाना में लग रहे बिजली के शेड्यूल कट, गांवों में लाइन लॉस अनुसार हो रही आपूर्ति
विज्ञापन
सोनीपत/गोहाना। जिले में अभी तक बिजली आपूर्ति में कोई कमी नहीं की गई। सोनीपत शहर व औद्योगिक क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। गोहाना शहर में बिजली आपूर्ति के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। यहां कट डेढ़ से दो घंटे तक के लग रहे हैं, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके अलावा गांवों में भी लाइन लोस के अनुसार ही आपूर्ति की जा रही है। निगम अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में बिजली का कोई संकट नहीं है।
निगम की ओर से शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति और गांवों में 12 से 18 घंटे तक बिजली आपूर्ति करने का दावा है। इन दिनों बिजली संकट की संभावना जताई जा रही है, लेकिन अब तक जिले में इसका कोई असर नहीं है। निगम की ओर से पांच दिन से गोहाना शहर में केवल शेड्यूल अनुसार ही बिजली के कट लगाए जा रहे हैं, जिसमें विभिन्न फीडरों की मरम्मत की जा रही है। निगम के एक्सईएन धर्मवीर सिंह छिक्कारा ने कहा कि गोहाना शहर में केवल फीडरों पर कार्य करने के लिए शेड्यूल कट लगाए जा रहे हैं। रविवार को भी डेढ़ घंटे का शेड्यूल रहा। इसके अलावा जिस गांव में लाइन लोस कम हैं, वहां 18 घंटे तक बिजली आपूर्ति की जा रही है।
वर्जन
जिले में रोजाना 2.25 लाख यूनिट बिजली खपत हो रही है। जिले में अभी बिजली संकट का असर नहीं मिला है। जिन गांवों में लाइन लोस अधिक है, वहां उसी अनुसार बिजली आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
- संदीप जैन, एसई बिजली निगम