फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Electricity lines will be repaired with Rs 25 crore, people will get relief from undeclared cuts.

Sonipat News: 25 करोड़ रुपये से दुरुस्त की जाएगी बिजली लाइनें, लोगों को अघोषित कटों से मिलेगी राहत

Fri, 19 Jul 2024 10:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 19 Jul 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
Electricity lines will be repaired with Rs 25 crore, people will get relief from undeclared cuts.
गोहाना। बिजली निगम ने शहरी उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सप्लाई देने के लिए बिजली लाइनों को दुरुस्त करने की योजना बनाई है। योजना में 25 करोड़ रुपये खर्च कर शहर 40 किलोमीटर के तार व 153 किलोमीटर की केबल को बदला जाएगा। इसके लिए बिजली निगम ने प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय में भेज दिया है। मंजूरी मिलने के बाद तार व केबल बदलने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बिजली निगम शहरी क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए स्मार्ट सिटी गुरुग्राम व फरीदाबाद की तर्ज पर बिजली उपलब्ध कराने की योजना बना रहा है। इस योजना में एक तरफ ट्रांसफार्मरों व बिजली घरों का विस्तारीकरण किया जा रहा है, वहीं शहर में लोड को देखते हुए तारों को बदला जा रहा है। साथ ही अधिक लोड वाले तारों व केबलों को बदलने के लिए योजना तैयार की जा रही है। ताकि शहर के 25 हजार उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिल सके। इसके अलावा शहर के चारों तरफ चार सब स्टेशन स्थापित करके उन सब स्टेशनों को एक-दूसरे से जोड़ने की भी योजना बनाई है ताकि बिजली का फाल्ट होने पर तुरंत एक सब स्टेशन का लोड तीन अन्य सब स्टेशनों पर स्थानांतरित किया जा सके और निर्बाध बिजली दी जा सके।
विज्ञापन




वर्जन

उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति देने के लिए शहर में तारों व केबलों को बदला जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय में भेज दी गई है। मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



- राज सिंह सिंहमार, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed