{"_id":"6392089ca1ca217b96066f55","slug":"electricity-crisis-may-deepen-in-sonipat-tdi-due-to-non-payment-of-bills","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: टीडीआई में गहरा सकता है बिजली संकट, 5.13 करोड़ रुपये का बिल बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: टीडीआई में गहरा सकता है बिजली संकट, 5.13 करोड़ रुपये का बिल बकाया
Thu, 08 Dec 2022 09:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 08 Dec 2022 09:24 PM IST
सार
प्रबंधन ने 12 दिसंबर तक का समय मांगा है। निवासियों का आरोप है कि एडवांस बिजली बिल देने के बावजूद बिल्डर की तरफ से बिल की राशि जमा नहीं कराई जा रही है। बिल का भुगतान नहीं होने पर बिजली निगम कनेक्शन काटने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में टीडीआई के फ्लैट में रहने वाले लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है। टीडीआई प्रबंधन पर 5.13 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिल बकाया है। बिजली निगम की ओर से बार-बार नोटिस जारी करने के बावजूद बिल्डर बिल जमा नहीं करा रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय वासियों का आरोप है कि एडवांस बिजली बिल देने के बावजूद बिल्डर की तरफ से बिल की राशि जमा नहीं कराई जा रही है। बिजली निगम के अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही बिल जमा नहीं कराया तो उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। ऐसे में बिल्डर ने बिजली निगम से 12 दिसंबर तक बकाया बिजली बिल जमा कराने का समय मांगा है।
विज्ञापन
टीडीआई प्रबंधन की ओर से अलग-अलग सोसाइटी बना रखी है। जिनमें किंग्सबरी व टस्कन सिटी समेत अन्य सोसाइटी भी शामिल है। बिजली निगम की ओर से बार-बार बिजली बिल भेजे जा रहे हैं। टीडीआई प्रबंधन पर करीब छह माह से 5.13 करोड़ रुपये बिल बकाया है। बिजली निगम की ओर से बार-बार नोटिस देने के बाद बिल्डर की ओर से बकाया बिल नहीं भरा जा रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में बिजली निगम ने कनेक्शन काटने की तैयारी कर दी है। बिजली निगम के अधिकारियों से कनेक्शन काटने के सूचना के बाद से सोसाइटी में रहने वाले रेजिडेंट्स परेशान है। उनका कहना है कि वह हर माह बिल्डर को बिजली बिल जमा करा देते है। उसके बावजूद बिजली निगम को वह बिल जमा नहीं कर रहा। बिल्डर की लापरवाही का खामियाजा रेजिडेंट्स को भुगतना पड़ सकता है।
किंग्सबरी रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन से पदाधिकारी संजय छाबड़ा, मुकेश तुषीर, सुमित सिंगला ने बताया कि सोसाइटी में 3300 फ्लैट है। जिनमें 2500 परिवार रहते है। हर परिवार बिजली बिल 6.50 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से जमा कराता है।
साथ ही बिजली गुल होने पर जेनरेटर से बिजली 29 रुपये प्रति यूनिट मिल रही है। एसोसिएशन के पदाधिकारी वीरवार को बिल्डर से मिले थे। साथ ही उन्होंने बिल्डर को बिजली निगम में बकाया बिजली बिल जमा कराने के लिए कहा है।
इस पर बिल्डर ने बिजली निगम के अधिकारियों से फोन पर बात की तो बिल्डर ने 12 दिसंबर तक बकाया बिल जमा करवाने की मांग की है। इस दौरान रेजिडेंट्स ने कहा कि 12 दिसंबर तक बिल जमा नहीं कराया तो कनेक्शन कटने के बाद सोसाइटी में अंधेरा छा जाएगा। जिससे रेजिडेंट्स की मुसीबत बढ़ जाएगी।
टीडीआई ने ले रखे है चार कनेक्शन
बिजली निगम के अधिकारियों ने कहा कि टीडीआई प्रबंधन ने बिजली निगम से चार कनेक्शन ले रखे हैं। इनमें तीन कनेक्शन टीडीआई इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर है। जबकि चौथा कनेक्शन नव ज्योति प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर लिया हुआ है। चारों कनेक्शन पर बकाया बिजली बिल 1-1 करोड़ रुपये से ज्यादा का बन रहा है। जिनकी कुल बकाया राशि 5 करोड़ 13 लाख 82 हजार 134 रुपये बनती है। 21 नवंबर को बिल्डर को बिल जारी किए गए थे। जिसके बाद बिजली बिल जमा कराने की आखिरी तिथि एक दिसंबर थी। उसके बावजूद कोई भी बिल जमा नहीं कराया गया।
टीडीआई प्रबंधन पर 5.13 करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया है। बिल जमा कराने के लिए टीडीआई प्रबंधन ने 12 दिसंबर तक का समय मांगा है। अगर सोमवार तक बिल जमा नहीं कराया तो कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। - देवेश दहिया, उपमंडल अभियंता बिजली निगम