{"_id":"6675ffa7046b0c8aae0924e4","slug":"electricity-crisis-deepens-in-80-houses-in-meemapur-not-getting-enough-electricity-sonipat-news-c-197-1-snp1003-120013-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मीमारपुर में 80 घरों में गहराया बिजली संकट, नहीं मिल रही पर्याप्त बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मीमारपुर में 80 घरों में गहराया बिजली संकट, नहीं मिल रही पर्याप्त बिजली
Sat, 22 Jun 2024 04:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 22 Jun 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। मीमारपुर गांव में बिजली के तार जर्जर होने के कारण तीन दिन से 80 से ज्यादा घरों में बिजली का संकट बना हुआ है। इस समस्या से परेशान लोगों ने बिजली निगम के खिलाफ रोष जताया और बिजली समस्या का समाधान कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिजली के तार जर्जर होने के कारण लाइन में बार-बार ब्लास्ट हो रहा है। अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
गांव के सरपंच शाहदीन खान, फारूख, शाहरूख, मंगतराम, साहिल ने बताया कि बिजली समस्या के समाधान के लिए वह कई बार अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक उनकी समस्या को दूर नहीं किया गया है। ट्रांसफार्मर से लेकर 150 मीटर तक बिजली के तार ब्लास्ट हो चुके हैं। इसकी वजह से 80 घरों में बिजली का संकट गहराया हुआ है। तारों के जर्जर होने के कारण दिन के साथ ही रात को भी अघोषित कट लग रहे है। तारों से चिंगारी निगम के कारण आग लगने के डर बना रहता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
कुछ समय पहले मीमारपुर में तार बदले गए थे। अब दोबारा से लोगों को दिक्कत आ रही है तो कर्मचारियों को गांव में भेजकर तारों को बदलवा दिया जाएगा।
- प्रवीन कुमार, उपमंडल अभियंता, बिजली निगम