फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Electricity consumption crossed one crore units

Sonipat News: एक करोड़ यूनिट के पार पहुंची बिजली की खपत

Thu, 18 May 2023 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 18 May 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Electricity consumption crossed one crore units
फोटो 13- हरसाना कलां स्थित बिजली घर।
सोनीपत। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत भी बढ़ गई है। एक सप्ताह के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोनीपत सर्कल में बिजली की खपत एक करोड़ यूनिट के पार पहुंच गई है। इससे पहले जिले में प्रतिदिन 80 लाख यूनिट बिजली की खपत हो रही थी। 20 लाख यूनिट की खपत अधिक होने लगी है।
विज्ञापन

गर्मी के सीजन में पहली बार 16 मई को रिकॉर्ड 1.16 करोड़ यूनिट बिजली की खपत हुई है। बिजली की खपत बढ़ने के साथ ही लाइन लॉस भी बढ़ा है, जिसकी वजह से अघोषित कट लग रहे हैं। इससे शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी हालात ज्यादा खराब हो रहे हैं। दूसरी तरफ कई मामले कुंडी लगाकर बिजली चोरी करके एसी चलाते हुए पकड़े गए हैं। दूसरी तरफ अधिकारी जिले के लोगों को निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति देने के दावे कर रहे हैं। सोनीपत सर्कल में ही बिजली की ज्यादा खपत है। औद्योगिक क्षेत्र और शहर में लोड ज्यादा है। ऐसे में बिजली की खपत जरूरत के अनुसार और आपूर्ति से ज्यादा है। इस पर रोक लगा पाना जरूरी है।
विज्ञापन

बिजली चोरी रोकने के लिए हर सप्ताह की छापा मार कार्रवाई
बिजली निगम की ओर से हर सप्ताह बिजली चोरी रोकने के लिए छापामार कार्रवाई की जा रही है। 23 अप्रैल को की गई कार्रवाई के दौरान 94 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई थी। जिन पर 19.54 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया था। 29 अप्रैल को 73 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई थी। जिन पर 18.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। 6 मई को हुई कार्रवाई के दौरान 76 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। जिन पर 11.30 लाख रुपये का जुर्माना किया गया था। 13 मई को की गई कार्रवाई में 74 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई थी। इस दौरान 14 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूं बढ़ती गई बिजली की खपत
तिथि खपत (यूनिट)
16 मई 1.13 करोड़
15 मई 1.02 करोड़
14 मई 97 लाख
13 मई 1.11 करोड़
12 मई 1.08 करोड़
11 मई 1.04 करोड़
10 मई 1.01 करोड़
9 मई 1.03 करोड़
8 मई 89 लाख
7 मई 81 लाख
6 मई 92 लाख
गर्मी ज्यादा होने के कारण बिजली की खपत बढ़ गई है। 9 मई से लगातार रोजाना 1 करोड़ यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च की जा रही है। बिजली के अघोषित कट न लगे, इसके लिए अधिकारियों को निर्देश जारी कर रखे हैं। जिलेभर में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुदृढ़ है। गीतूराम तंवर, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम, सोनीपत

फोटो 13- हरसाना कलां स्थित बिजली घर।

फोटो 13- हरसाना कलां स्थित बिजली घर।

फोटो 13- हरसाना कलां स्थित बिजली घर।

फोटो 13- हरसाना कलां स्थित बिजली घर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed