फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Electricity bill

बिजली के बढ़े बिल की शंका दूर करने को निगम ने खोले काउंटर

Mon, 05 Oct 2015 12:41 AM IST
विजय शंकर झा/अमर उजाला सोनीपत
विजय शंकर झा/अमर उजाला सोनीपत Updated Mon, 05 Oct 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन

बिजली उपभोक्ताओं को इस महीने थमाए गए बिल से लगातार बढ़ते विरोध को शांत करने के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अब सीधे तौर पर उपभोक्ताओं से रू-ब-रू होगी। निगम ने अब सभी सब डिवीजन कार्यालय पर उपभोक्ताओं की शिकायत सुनने के लिए अलग से एक काउंटर बनाने की घोषणा की है।

विज्ञापन


पांच अक्टूबर से सभी सब डिवीजन पर उपभोक्ताओं की शिकायत सुनने के लिए अलग से निगम के कर्मचारी उपलब्ध रहेंगे। इसके लिए निगम के अधीक्षक अभियंता ने सभी उपमंडल अधिकारियों को आदेश जारी किया है। इन काउंटर पर बिजली उपभोक्ताओं को बढ़े हुए बिल की वजह बताई जाएगी।
विज्ञापन


3 लाख 37 हजार उपभोक्ताओं की शंकाएं होंगी दूर
जिले में 3 लाख 37 हजार बिजली के उपभोक्ता हैं। इस महीने जब से उपभोक्ताओं के हाथ में बिल थमाए गए हैं, तब से उनमें विरोध के स्वर पनप रहे हैं। अधिकांश उपभोक्ता बिजली को लेकर निगम कार्यालय का चक्कर लगाते फिर रहे हैं। गोहाना, गन्नौर, राई और सोनीपत में कई बिजली उपभोक्ता सड़कों पर उतरकर रोष जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी गड़बड़ी से हुई बिलों का भी होगा समाधान
जिन उपभोक्ताओं को लगता है कि उनके बिल या तो गलत है या फिर किसी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से बिल अधिक आए हैं वह इन नए काउंटर पर जाकर अपनी समस्या रख सकते हैं। उनकी समस्याओं का भी तुरंत किया जाएगा।

ये हैं बिल बढ़ने के कारण
बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता की मानें तो इस माह ही उपभोक्ताओं को बढ़े हुए बिल का सामना करना पड़ेगा। अगली बार से सभी कुछ सामान्य रहेगा। उनके अनुसार, अब बिजली बिल सभी उपभोक्ताओं पर सामान्य रूप से लागू नहीं होंगी। यदि कोई अब 1000 यूनिट खर्च कर रहा है तो उस पर अब फिक्स यूनिट का प्रावधान लागू होगा। न्यूनतम यूनिट खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ मिलेगा।

 
इन वजहों से बढ़े बिजली बिल
-एरियर की वजह से
-सेक्यूरिटी रिवाइज्ड की वजह से
- 5 से 7 तक प्रतिशत बिजली बिल की वृद्धि से

इन सब डिवीजन पर खुलेंगे काउंटर
-इंडस्ट्रियल एरिया
-कथूरा
-कुंडली
-मॉडल टाउन
-राई
-बहालगढ़
-सिटी गोहाना
-सिटी गन्नौर
-सिटी सोनीपत
-खरखौदा
-मुरथल
-भटगांव
-अर्बन गोहाना
-गन्नौर
-फरमाना

क्या कहते हैं उपभोक्ता-
बिजली बिल को लेकर अधिकांश उपभोक्ता पसोपेश में है। उन्हें समझ में नहीं आ रहा कि इस बार अचानक इतने बिल कैसे थमा दिए गए।
भूपेंद्र भंडारी, सामाजिक कार्यकर्ता

नए काउंटर खुलने से उपभोक्ताओं को समस्याएं दूर होंगी। फिलहाल कई उपभोक्ता कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।
प्रवीन देशवाल

इस बार का बिल उन्हें भी समझ में नहीं आया कि किन कारणों से उनके बिल इतने अधिक आए। अब निगम के कर्मचारियों के समझाने से उनकी शंकाएं दूर होंगी।
महाबीर, बिजली उपभोक्ता

लोग बिलों को लेकर सड़कों पर उतर रहे हैं। यदि काउंटर पर उपभोक्ताओं को बढ़े हुए बिलों को लेकर बताएं जाएंगे तो ये अच्छी बात है। -मनीष अरोड़ा, उपभोक्ता

क्या कहते हैं अधीक्षक अभियंता
बिजली बिल को लेकर उपभोक्ताओं में कई तरह की शंकाएं चल रही हैं। इसे लेकर उपभोक्ता निगम कार्यालय में आकर परेशान हो रहे हैं। उनकी इस समस्या के समाधान के लिए जिले के सभी सब डिवीजन कार्यालय पर अलग से काउंटर खोलने का फैसला किया है। पांच अक्टूबर से सभी सब डिवीजन पर इसकी शुरुआत की जाएगी।
एसएन शर्मा, अधीक्षक अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed