{"_id":"5dacb0258ebc3e93c52f1219","slug":"election-sonipat-news-rtk524128946","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 1213 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री बांटी, प्रशिक्षण लेकर बूथों पर पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 1213 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री बांटी, प्रशिक्षण लेकर बूथों पर पहुंचे
विज्ञापन
चुनाव सामग्री लेकर पोलिंग बूथ के लिए रवाना होती महिला कर्मचारी
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। विधानसभा चुनाव में मतदान कराने को जिले के 1213 बूथों पर पोलिंग पार्टियों को रविवार को मोहाना के बीट्स कालेज से रवाना किया गया। पोलिंग पार्टियों को सोनीपत, गोहाना, गन्नौर, राई, खरखौदा व बरोदा विधानसभा क्षेत्र के लिए ईवीएम, वीवीपैट सहित अन्य चुनाव सामग्री वितरित की गई। चुनाव सामग्री वितरण से पहले मतदान प्रक्रिया में लगे कर्मचारियों को सहायक निर्वाचन अधिकारियों ने प्रशिक्षण देते हुए चुनाव ड्यूटी को पूरी निष्ठा व पारदर्शिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न करने के निर्देश दिए। डीसी डॉ. अंशज सिंह ने पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री वितरण प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
बीट्स कालेज मोहाना में सभी छह विधानसभा सीटों पर मतदान में लगी पोलिंग पार्टियों को ईवीएम, वीवीपैट सहित अन्य चुनाव सामग्री वितरित की गई। डीसी डॉ. अंशज सिंह ने बताया कि जिले में 1213 बूथों पर सोमवार सुबह 7 बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जो शाम 6 बजे तक चलेगी। मतदान से एक घंटे पहले 6 बजे मॉक पोल होगा जो संबंधित प्रत्याशियों व पार्टियों के ऐजेंट की उपस्थिति में होगा। मॉक पोल के बाद ऐजेंटों के हस्ताक्षर के बाद ही मतदान प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस दौरान जिला उप-निर्वाचन अधिकारी शंभू राठी, गन्नौर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी अश्वनी कुमार, राई विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी ब्रह्मप्रकाश अहलावत, खरखौदा विधानसभा की रिटर्निंग अधिकारी श्वेता सुहाग, सोनीपत विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी विजय सिंह, गोहाना विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी जयबीर सिंह आर्य, बरोदा विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी आशीष वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
फोटो बैलेट पेपर का होगा इस्तेमाल, वीवीपैट पर दिखेगा मतदान का सबूत
चुनाव में फोटो बैलेट पेपर का इस्तेमाल होगा। पहले जहां बैलेट पेपर पर प्रत्याशी का केवल नाम व चुनाव चिह्न रहता था। जिससे एक ही नाम के कई प्रत्याशी होने की स्थिति में मतदाता के सामने असमंजस की स्थिति हो जाती थी। उसको दूर करने के लिए ही आयोग ने बैलेट पेपर पर प्रत्याशी के नाम व चुनाव चिह्न के साथ फोटो भी अंकित कराए है। वोट डालने के बाद मतदाता को वीवीपैट पर यह दिखाई देगा कि उसने किस प्रत्याशी को वोट किया है।
विज्ञापन
महिलाओं के लिए बनाए गए सखी बूथ करेंगे मतदाताओं को आकर्षित
अधिक मतदान को प्रेरित करने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में दो-दो सखी व मॉडल बूथ बनाए गए हैं। सखी बूथों पर पूरा स्टाफ महिला कर्मियों का ही रहेगा। मतदान करवाने से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक महिला स्टाफ की ड्यूटी रहेगी। इसके अलावा सभी छह विधानसभा में दो-दो मॉडल बूथ भी बनाए गए है जिन पर पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं का फूल देकर सम्मान किया जाएगा।
मतदान केंद्र से 200 मीटर दूर लगा सकेंगे टेंट
राजनीतिक दल व प्रत्याशी मतदान केंद्र के 200 मीटर दूर टेंट लगा सकेंगेो। जहां प्रत्याशी अपना चुनाव चिन्ह का बैनर आयोग के निर्धारित साईज का ही लगा सकेगा। वहां दो से अधिक व्यक्ति नहीं बैठ सकते। इसके अलावा दो से अधिक पोलिंग बूथों वाले केंद्रों पर हेल्प डेस्क अलगाया जाएगा और वहां बीएलओ की ड्यूटी होगी जो मतदाता को उनके बूथ के बारे में जानकारी देगा।
वेब कास्टिंग से मतदान केंद्रों की प्रक्रिया का होगा लाइव प्रसारण
छह विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों पर होने वाली मतदान प्रक्रिया का लाइव प्रसारण देखा जा सकेगा। वेब कास्टिंग सेे चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मतदान करते हुए सीधा प्रसारण होगा। इस सुविधा से सुरक्षा की दृष्टि से भी मतदान केंद्रों पर नजर रखी जा सकेगी।