फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   election

गाड़ी की तलाशी के दौरान 77. 49 लाख रुपये बरामद, जब्त कर ट्रेजरी में कराए जमा

Tue, 01 Oct 2019 08:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
election
नकदी के साथ पकड़े गए व्यक्ति पुलिस टीम के साथ। - फोटो : Sonipat
गन्नौर (सोनीपत)। स्टेटिक्स सर्विलांस टीम (एसएसटी) व गन्नौर जीटी रोड चौकी पुलिस ने गन्नौर फ्लाईओवर के पास चेकिंग के दौरान एक गाड़ी में से 77 लाख 49 हजार 620 रुपये की राशि जब्त की है। देर रात जब्त की गई राशि को निर्वाचन अधिकारी गन्नौर कार्यालय में कार्रवाई पूरी कर सीज करा दिया है। राशि को ट्रेजरी में रखा गया है। एक सप्ताह के अंदर अगर व्यक्ति राशि के बारे में कोई सुबूत नहीं दे सके तो राशि को जब्त कर लिया जाएगा। शुरुआत में उन्होंने बताया कि वह इलेक्ट्रोनिक्स शोरूम में सामान सप्लाई करते हैं। वह राशि को शोरूम संचालकों से लेकर आए थे। हालांकि इस बारे में कोई सबूत नहीं दे सके।
विज्ञापन

एसएसटी टीम के ड्यूटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र दहिया ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ देर रात जीटी रोड पर फ्लाईओवर के नीचे ड्यूटी पर तैनात थे। उनके साथ जीटी रोड चौकी प्रभारी एसआई संदीप कुमार, हेड कांस्टेबल योगेश, लोकेश व नरेश मौजूद थे। रात को करीब सवा 11 बजे दिल्ली की तरफ से महिंद्रा एक्सयूवी को आता देखकर जांच के लिए रुकवाया गया। टीम ने जब गाड़ी में जांच की तो उसके अंदर से 77 लाख 49 हजार 620 रुपये बरामद हुए। गाड़ी में चार व्यक्ति सवार थे। जिनकी पहचान समालखा निवासी हर्ष, पानीपत के ओमप्रकाश व अमन तथा गन्नौर के दीपक के रूप में हुई है। वह राशि के बारे में जरूरी दस्तावेज उपलब्ध न करा सके। जिस पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने मामले से एसडीएम को अवगत कराया। जिसके बाद एसडीएम गन्नौर अश्विनी कुमार, डीएसपी संदीप मलिक ने राशि को जब्त करने के बाद गन्नौर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में जरूरी औपचारिकता पूरी की। इसके बाद जब्त की राशि को सीज कर ट्रेजरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

दिल्ली से लेकर आने की बात कही, नहीं कर सके साबित
74.49 लाख रुपये के साथ पकड़े गए चारों व्यक्ति राशि को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली के शोरूम पर इलेक्ट्रोनिक्स का सामान सप्लाई करते हैं। यह राशि सामान के बदले शोरूम मालिकों से लेकर आए हैं। हालांकि जब पुलिस ने इसे साबित करने को कहा तो वह इसे लेकर कोई सबूत नहीं दे सके। जिस पर एसआई संदीप सिंह ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट व उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। उसके बाद राशि को जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह में करना होगा साबित
नकदी से पकड़े गए चोरों व्यक्तियों को अब एक सप्ताह का समय दिया जाएगा। एसआई संदीप कुमार ने बताया कि वह एक सप्ताह में प्रशासनिक अधिकारियों व आयकर विभाग की टीम के सामने साबित करेंगे की राशि उनकी है। इस बारे में राशि जब्त करने के साथ ही आयकर विभाग की टीम को भी सूचित कर दिया गया है।
गाड़ी की डिग्गी में बैग के अंदर रखी थी राशि
पुलिस ने एक्यूवी गाड़ी की तलाशी ली तो डिग्गी के अंदर बैग में रखी हुई राशि बरामद की। पुलिस ने जब राशि के बारे में पूछा तो चारों व्यक्ति यह भी नहीं बता सके कि कितनी राशि है। वह बस यही कहते रहे कि थोड़े से पैसे हैं। हालांकि बाद में जांच के बाद दो-दो हजार के नोट 30 बंडल व 500-500 के नोट के 29 बंडल मिले। टीम ने वीडियोग्राफी के साथ राशि को निकाला और गिनती के दौरान भी वीडियोग्राफी कराई गई है।
चार दिन पहले पकड़े गए थे पांच लाख रुपये
इससे पहले भी गन्नौर चौक से ही शुक्रवार दोपहर पांच लाख दो हजार रुपये जब्त किए। कार चालक भी राशि के बारे में कोई कागजात पेश नहीं कर सका था। जिसके चलते तब राशि को जब्त कर लिया गया था।

रात को टीम ने जांच के दौरान गाड़ी के अंदर से 77.49 लाख रुपये बरामद किए हैं। गाड़ी सवार राशि के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जिसके चलते राशि को जब्त कर लिया गया है। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है।
-नरेंद्र दहिया, एसएसटी टीम के ड्यूटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed