फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Election campaign ends in Baroda, all border seals in district

उपचुनाव : बरोदा में चुनाव प्रचार खत्म, जिले के सभी सीमाएं सील, कल होगा मतदान

Sun, 01 Nov 2020 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 01 Nov 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Election campaign ends in Baroda, all border seals in district
मतदान - फोटो : social media

बरोदा उपचुनाव के लिए चल रहा प्रचार रविवार शाम बंद हो गया है। इसके साथ ही जिले के बॉर्डर भी सील कर दिए गए हैं। हर वाहन की चेकिंग कर लोगों से पूरी जानकारी लेने के बाद ही आने-जाने दिया जा रहा है। वहीं अब कोई भी पार्टी व प्रत्याशी सोशल मीडिया पर भी प्रचार नहीं कर सकते हैं। पांच लोग केवल घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। उधर, डीसी श्यामलाल पूनिया और एसपी जश्नदीप रंधावा ने कहा कि किसी तरह के डर व लालच से दूर रहकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को मंगलवार को मतदान करना चाहिए।

विज्ञापन


डीसी ने बताया कि 544 मतदाताओं को पोस्टल बैलेट पेपर जारी करने के लिए पांच टीमें गठित की गई थी, जिनमें से 414 मतदाता पोस्टल बैलेट का इस्तेमाल कर चुके हैं। इन सभी पोस्टल बैलेट मतदाता को उनकी इच्छा अनुसार ही चिह्नित किया गया था। यदि इनमें से कोई मतदाता पोस्टल बैलेट पेपर से अपना वोट नहीं डालता है और वह मतदान के दिन वोट डालने के लिए जाता है तो उसे वोट नहीं डालने दिया जा सकता है।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि मतदान केंद्रों पर मास्क, दस्ताने, सैनिटाइजर उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके साथ ही इस्तेमाल किए गए ग्लब्ज व अन्य चीजों को फेंकने के लिए कूड़ेदान रखवाए जाएंगे। मतदान केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा कार्यकर्ता सभी की थर्मल स्क्रीनिंग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच आदर्श व एक महिला मतदान केंद्र बनाया
डीसी ने बताया कि पांच आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां मतदाताओं के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था होगी और मतदान करने के लिए आमंत्रित करते हुए मत की अहमियत के बारे में जागरूक किया जाएगा। ये केंद्र चिढ़ाना, बुटाना कुंडू, बरोदा मोर, रूखी, सिकंदरपुर माजरा में बनाए गए हैं। इसके अलावा आहुलाना में महिला मतदान केंद्र बनाया गया है। मतदान के दिन प्रत्याशी को केवल तीन वाहन की अनुमति होगी। पहला वाहन खुद के लिए होगा, दूसरा एजेंट व तीसरा कार्यकर्ता के लिए होगा।
 
बरोदा क्षेत्र के छह जोन संभालेंगे एक-एक डीएसपी, दस-दस इंस्पेक्टर
एसपी जश्नदीप रंधावा ने बताया कि बरोदा उप-चुनाव शांतिपूर्वक कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। उनके अनुसार बरोदा हलके को छह जोन में बांटा गया है, जिनमें एक-एक डीएसपी को लगाया गया है। उन डीएसपी के नीचे दस-दस इंस्पेक्टर रहेंगे। वहीं हलके को 30 सेक्टरों में बांटा गया है, जिनमें एसआई की टुकड़ी रहेगी।

 

विधानसभा में 47 पेट्रोलिंग पार्टियां रहेंगी। एसपी के अनुसार 54 में से 20 गांवों को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। वहां सीआईएसएफ व आईआरबी की तैनाती की जाएगी। एसपी ने बताया कि बार्डर सील कर दिए गए हैं तो विधानसभा क्षेत्र में 23 नाके लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed