फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Elderly people's allegation - There are no better facilities in the ashram, they harass

Sonipat News: बुजुर्गों का आरोप- आश्रम में नहीं है बेहतर सुविधा, करते हैं प्रताड़ित

Fri, 13 Oct 2023 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 13 Oct 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Elderly people's allegation - There are no better facilities in the ashram, they harass
फोटो 50. आश्रम में बैठे बुजुर्ग।
गन्नौर। लल्हेडी रोड पर संचालित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों ने बेहतर सुविधा नहीं मिलने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आश्रम में बुजुर्गों की संख्या अधिक दिखाई जाती है। मामले को लेकर एसडीएम ने कमेटी बनाकर जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन


बुजुर्ग रिशाल वर्मा ने बताया कि वह चार वर्ष से यहां रह रहे हैं। आश्रम में करीब 15 बुजुर्ग है और आश्रम प्रबंधक आस-पडोस के रहने वाले बुजुर्गों के नाम रजिस्टर में दर्ज कर उनके नाम से भी पैसे लेता है। उन्हें हर रोज खाने में सिर्फ दाल व आलू की सब्जी दी जा रही है। उसमें भी ज्यादातर पानी ही होता है। विरोध करते है तो प्रबंधक आश्रम में रहने वाले युवकों से उनकी पिटाई कराता है। जिस वजह से बुजुर्गों में दहशत है। बुजुर्ग ने आरोप लगाया कि आश्रम की व्यवस्था ठीक नहीं है जिस वजह से वह कई बार आश्रम छोड़ चुके हैं, लेकिन कोई ठिकाना न होने के कारण वह वापस आश्रम में रहने को मजबूर है। बुजुर्ग राजेंद्र सिंह ने बताया कि आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के खाने के लिए हर रोज डाइट बनाई गई है, लेकिन उन्हें डाइट के हिसाब से खाना नहीं दिया जा रहा। पहले यहां अनाथ आश्रम चल रहा था, लेकिन शिकायत के बाद जब विभाग ने कार्रवाई की तो खामियां मिली और आश्रम में रह रहे बच्चों को शिफ्ट कर आश्रम को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन


प्रबंधक ने आरोपों को नकारा

आश्रम प्रबंधक हरिओम शर्मा ने बताया कि उन पर लगाए गए आरोप गलत है। आश्रम में बुजुर्गों का अच्छे से ख्याल रखा जा रहा है और उन्हें खाने के लिए सुबह नाश्ते से लेकर रात तक बेहतर खाना दिया जाता है। रिशाल वर्मा पहले भी कई बार आश्रम छोड़ कर जा चुके हैं। आश्रम में सिर्फ 25 बुजुर्ग हैं जिनकी हर रोज हाजिरी रजिस्टर में लगाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कमेटी बनाकर की जाएगी जांच

गन्नौर एसडीएम डॉ. निर्मल नागर ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। इस मामले में कमेटी बनाई जाएगी जो मामले की जांच करेगी।

फोटो 50. आश्रम में बैठे बुजुर्ग।

फोटो 50. आश्रम में बैठे बुजुर्ग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed