फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Elderly living apart from wife and children strangled to death

पत्नी-बच्चों से अलग रह रहे बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या

Mon, 21 Feb 2022 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Elderly living apart from wife and children strangled to death
सोनीपत। कोट मोहल्ला में पत्नी और बच्चों से अलग रह रहे बुजुर्ग की गला दबाकर व माथे पर चोट मारकर हत्या कर दी गई। दिल्ली में रह रहे उनके बेटे को मामले का पता लगा तो पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने बेटे के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से कोट मोहल्ला फिलहाल दिल्ली के नांगलोई स्थित इंद्र इंक्लेव किराड़ी सुलेमान नगर निवासी कमल ने बताया कि वह परिवार के साथ दो दशक से दिल्ली में रहता है। उसका पिता नंदलाल (62) परिवार के सदस्यों से अलग कोट मोहल्ले स्थित मकान में ही रहते थे। उसके पिता नशे के आदी थे। साथ ही बीमार भी रहते थे। रविवार को उन्हें सूचना मिली कि उसके पिता का शव घर के अंदर पड़ा है। जिस पर वह मां के साथ घर पर पहुंचा। उसने देखा कि उसके पिता के माथे पर चोट के निशान थे। साथ ही परना से गला दबाकर हत्या की गई थी। जिस पर पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने रविवार शाम को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने मामले में हमलावरों का सुराग लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू दिए हैं। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी के साथ ही क्षेत्र में सड़क किनारे लगे अन्य सीसीटीवी की रिकार्डिंग जुटानी शुरू कर दी है। अंदेशा है कि रात को वारदात को अंजाम दिया गया। बुजुर्ग घर में अकेले रहते थे, जिसके चलते पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बुजुर्ग की हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। जांच में बुजुर्ग के माथे पर चोट के निशान के साथ गले पर भी निशान थे। बेटे के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी की फुटेज खंगालकर हमलावरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
- इंस्पेक्टर सवित कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed