फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Elderly and cater driver died in road accident, injured only son died after ten days

Sonipat News: सड़क हादसे में बुजुर्ग और कैटर चालक की मौत, दस दिन बाद घायल इकलौते बेटे ने तोड़ा दम

Thu, 21 Sep 2023 09:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 21 Sep 2023 09:59 AM IST
विज्ञापन
Elderly and cater driver died in road accident, injured only son died after ten days
सोनीपत में रोहतक रोड स्थित फ्लाईओवर के पास परशुराम चौक पर क्षतिग्रस्त खड़ी कार। संवाद
सोनीपत। अलग-अलग सड़क हादसों में बुजुर्ग और कैंटर चालक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। एक अन्य हादसे में घायल इकलौत बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


रोहतक रोड स्थित परशुराम चौक के पास कार की टक्कर से दूसरी कार सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। गांव मंडोरा निवासी सोमबीर ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह रात करीब साढ़े दस बजे निजी काम से अपने पिता दयानंद, भाई संजीव व बेटे दलजीत के साथ कार में सवार होकर सोनीपत आए थे। जब वह रोहतक रोड पर रेलवे फ्लाईओवर पार कर परशुराम चौक पर पहुंचे तो एक अन्य कार चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में उनके पिता, भाई व बेटा घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी को निजी अस्पताल लेकर गए, जहां पर उनके पिता को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि बेटे व भाई को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई। मामले से पुलिस को अवगत करवाया गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन






पंक्चर टायर बदल रहे कैंटर चालक की मौत

गांव खेवड़ा के पास पंक्चर टायर बदल रहे कैंटर चालक को दूसरे कैंटर ने अपनी चपेट में लिया जिससे उसकी मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के जिला शामली के वार्ड-14 स्थित मोहल्ला पंसारियान निवासी शहजाद ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उनके भाई नौशाद पड़ोस के ही अब्दुल रहमान का कैंटर चलाते हैं। वह कैंटर लेकर शामली से दिल्ली जा रहे थे। सुबह सूचना मिली कि उनके भाई की गाड़ी गांव खेवड़ा फ्लाईओवर के पास पंक्चर हो गई थी। वह पंक्चर टायर को बदलने लगे तो दूसरे कैंटर ने उनके भाई को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उनके भाई की मौत हो गई। बहालगढ़ थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसे में घायल इकलौते बेटे की नौ दिन बाद मौत

गांव जाटी कलां के पास हादसे में घायल इकलौते बेटे की उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव मनौली निवासी ऋषिराज ने पुलिस को बताया कि उनका इकलौता बेटा रूपल (25) अविवाहित था। रूपल जाटी कलां के पास रक्त जांच की लैब चलाते थे। वह 10 सितंबर को अपने बेटे रूपल के साथ बाइक पर लख्मी प्याऊ से दोस्त के पास गांव जाटी कलां जा रहे थे। उनके बेटे ने उन्हें बाइक से उतारकर लैब की तरफ जाने लगा तो एक अन्य बाइक सवार ने बेटे की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उनका बेटा बुरी तरह घायल हो गया। दूसरे बाइक सवार ने अपनी पहचान दिल्ली के गांव पल्ला निवासी विकास के रूप में दी थी। उन्होंने अपने बेटे को दिल्ली के नरेला स्थित सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से उसे एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया था। वहां से भी वह उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले गए, जहां पर 19 सितंबर को उनके बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed