फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Effigies of Ravana, Meghnad and Kumbhakarna, symbols of evil, were burnt.

Sonipat News: बुराई के प्रतीक रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों का किया दहन

Fri, 03 Oct 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 03 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Effigies of Ravana, Meghnad and Kumbhakarna, symbols of evil, were burnt.
फोटो 38- सोनीपत की कच्चे क्वार्टर मार्केट के पास शोभायात्रा के दौरान फोन पर सेल्फी खींचता श्रीर
सोनीपत। जिले में जगह-जगह दशहरा पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। शाम 6:30 बजे के बाद पूजन कर श्रीराम ने अपने बाण से अहंकारी रावण का अंत किया। रामलीला सभाओं व धार्मिक समितियों ने सात प्रमुख स्थानों पर रावण के अलावा मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया। इस वर्ष गन्नौर बादशाही रोड स्थित जनता स्कूल के मैदान में 60 फीट ऊंचे रावण, 55-55 फीट ऊंचे मेघनाद व कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया।
विज्ञापन

शहर के कामी रोड स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला सभा की ओर से 52 फीट के रावण, 45-45 फीट ऊंचे कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। मंचन से पहले मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, विधायक निखिल मदान, मेयर राजीव जैन, पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन, राकेश कुच्छल, दिलबाग सिंह खत्री, हरिप्रकाश मंगला ने रावण परिवार के पुतलों का पूजन किया।
विज्ञापन

वहीं सनातन धर्म सभा, गीता भवन व श्री सेवा समिति महावीर दल ने सेक्टर-15 स्थित हुडा ग्राउंड और शिव शक्ति समिति गुड़ मंडी की ओर से नई अनाज मंडी में 52 फीट ऊंचे रावण का दहन किया। गन्नौर में लायंस क्लब गन्नौर, सावन ज्योत महोत्सव, भारत विकास परिषद, रोटरी क्लब गन्नौर की ओर से जनता स्कूल के मैदान में रावण दहन करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में निकाली शोभायात्रा
शहरभर में धार्मिक संस्थाओं की ओर से बैंड-बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इसके चलते जाम की स्थिति भी बनी रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। दहन से पहले विभिन्न जगह चल रही रामलीला में श्रीराम-रावण के युद्ध का मंचन दिखाया गया।

शोभायात्रा के साथ निकले हनुमान जी के स्वरूप
श्री सेवा समिति महावीर दल, श्री रघुबीर दल माॅडल टाउन की ओर से दोपहर बाद शोभायात्रा के साथ हनुमान जी के भव्य स्वरूप निकाले गए। शोभायात्रा में बैंड-बाजों, डीजे पर श्रीराम जी की सेना चली, झूम-झूम नाचे वीर हनुमाना जैसी भक्तिमय धुन पर भक्त जोश व उत्साह के साथ आगे बढ़े। मॉडल टाउन, सुभाष चौक, ओल्ड डीसी रोड, सेक्टर-15 सहित विभिन्न मार्गों से होती हुई शोभायात्रा दशहरा स्थलों पर पहुंची। 40 दिन से व्रत धारण करने वाले हनुमान का स्वरूप धरे भक्तों ने श्रीराम का पूजन कर रावण का दहन करवाया। वहीं कामी रोड पर रामलीला मैदान में श्री रामलीला सभा की ओर से राम-रावण के युद्ध का मंचन कराया गया।

अयोध्या के राम दरबार की झांकी ने मोहा मन

धार्मिक संगठनाें की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में विभिन्न सुंदर झांकियाें ने लोगाें के मन को मोह लिया। झांकियों को देखने के लिए बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ी। शोभायात्रा में भगवान श्री गणेश, अयोध्या के राम दरबार, शिव-पार्वती, श्रीकृष्ण-राधा, श्रीराम दरबार, हनुमान जी, भगवान विश्वकर्मा, रावण सहित अन्य मनमोहक झांकियां निकाली गई। झांकियों के पास नृत्य देखने के लिए लोगों भीड़ लगी रही। शहर में विभिन्न स्थानों पर हुए रावण दहन को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई जगह मेला लगाया गया।
इन जगह भी हुआ रावण दहन

शहर में मॉडल टाउन स्थित फ्रेंड्स पार्क, आईटीआई चौक के पास, सेक्टर-13 पार्क, आठ मरला, गढ़ी घसीटा, एटलस रोड, कालूपुर चुंगी पर भी 10 से 20 फीट तक के रावण का दहन किया गया। दोपहर को रावण के पुतलों का मंत्रोच्चारण से पूजन किया गया। शाम 6 बजे के बाद भगवान श्रीराम का स्वरूप धरे बच्चों ने अग्निबाण से रावण के पुतलाें का दहन किया गया।

रावण के अवशेष उठाने दौड़े लोग

दशहरा पर्व पर इस बार भी लोग रावण को जलाने व नीचे गिरने के बाद उनकी जली हुई अस्थियां उठाने के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने रावण की अस्थियां उठाने के लिए सुरक्षा के घेरे को भी तोड़ दिया। लकड़ियां लेने के बाद लोग अपने गंतव्य को रवाना हो गए। माना जाता है कि रावण की अस्थियों को घर में रखने से बुरी आत्माएं घर में प्रवेश नहीं करती। घर में सुख-शांति का वास रहता है।

फोटो 38- सोनीपत की कच्चे क्वार्टर मार्केट के पास शोभायात्रा के दौरान फोन पर सेल्फी खींचता श्रीर

फोटो 38- सोनीपत की कच्चे क्वार्टर मार्केट के पास शोभायात्रा के दौरान फोन पर सेल्फी खींचता श्रीर

फोटो 38- सोनीपत की कच्चे क्वार्टर मार्केट के पास शोभायात्रा के दौरान फोन पर सेल्फी खींचता श्रीर

फोटो 38- सोनीपत की कच्चे क्वार्टर मार्केट के पास शोभायात्रा के दौरान फोन पर सेल्फी खींचता श्रीर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed