फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Educational level of students will be checked in endline assessment survey.

Sonipat News: एंडलाइन असेसमेंट सर्वे में जांचा जाएगा विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर

Fri, 02 Aug 2024 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 02 Aug 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Educational level of students will be checked in endline assessment survey.
सोनीपत। राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर जांचने के लिए जल्द ही एंडलाइन असेसमेंट सर्वे करवाया जाएगा। bसके लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। सर्वे को निष्पक्ष रूप से कराने के लिए मुख्यालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों से बीएड के विद्यार्थियों की सूची मांगी है। जिले में सर्वे के लिए 18 बीएड (बैचलर ऑफ एजुकेशन) विद्यार्थियों को नियुक्त किया जाएगा। इससे पहले इन विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन




शिक्षा विभाग की तरफ से विद्यार्थियों की नींव मजबूत करने के लिए निपुण कार्यक्रम शुरू किया था। जिसके तहत विद्यार्थियों को बेहतर तरीके से शिक्षित करने और खेल-खेल में पढ़ाने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया गया था। अब विभाग पहली से तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों का एंडलाइन असेसमेंट सर्वे कराने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत विद्यार्थियों से हिंदी व अंग्रेजी अक्षर ज्ञान व पढ़ने की गति के साथ ही गणित विषय में प्रश्न हल करवाए जाएंगे। जिसके आधार पर ही विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर जांचा जाएगा। अगस्त माह में करवाए जाने वाले सर्वे के लिए विद्यालय का चयन मुख्यालय की तरफ से किया जाएगा। विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा में विद्यार्थियों ने उनकी पिछली कक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। प्राप्त अंकों के आधार पर निर्धारित मापदंड पूरा करने वाले विद्यार्थियों को निपुण की श्रेणी में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


56 स्कूलों के सर्वे में 317 विद्यार्थी हुए थे निपुण



शिक्षा विभाग की तरफ से साल 2023 में जिले के 56 स्कूलों का सर्वे करवाया गया था। जिसमें 1235 विद्यार्थियों में से 317 विद्यार्थियों को ही निपुण की श्रेणी में शामिल किया गया था। इसका परिणाम 26 फीसदी रहा था। विभाग ने इस साल 50 फीसदी विद्यार्थियों को निपुण बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जबकि आगामी वर्ष के लिए इस लक्ष्य को बढ़ाकर 80 फीसदी तक किए जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मानदंडों को पूरा करने वाले विद्यार्थी बनेंगे निपुण



पहली कक्षा : हिंदी या अंग्रेजी भाषा के 2-3 अक्षरों से बने 15 शब्द या 3 से 4 वाक्यों की पढ़ने की गति कितनी है। गणित में 99 तक गिनती आने के साथ ही अक्षरों की पहचान होनी चाहिए। एक अंक वाले जमा व घटा के सवाल हल करने होंगे।

दूसरी कक्षा : हिंदी व अंग्रेजी भाषा के किसी गद्य के 45 शब्द एक मिनट में पढ़ने के साथ उसके प्रश्नों के उत्तर भी देंने होंगे। गणित में 99 तक गिनती आनी चाहिए और अक्षरों की पहचान होनी चाहिए। दो अंकों के जमा व घटा के सवाल हल करवाए जाएंगे।



तीसरी कक्षा : हिंदी व अंग्रेजी भाषा के किसी गद्य के 60 शब्द एक मिनट में पढ़ने होंगे व उससे संबंधित प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। गणित में 999 तक गिनती आने के साथ अक्षरों की पहचान होनी चाहिए। एक अंक के गुणा के सवाल हल करवाए जाएंगे।


वर्जन

राजकीय स्कूलों के तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों का एंडलाइन असेसमेंट सर्वे करवाने के लिए तैयारी की जा रही है। सर्वे को निष्पक्ष करवाने के लिए बीएड विद्यार्थियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। स्कूलों का चयन मुख्यालय स्तर पर किया जाएगा। सर्वे कब होगा, इसको लेकर अभी शेड्यूल निर्धारित नहीं किया गया है। इस बार निपुण के लिए 50 फीसदी लक्ष्य निर्धारित किया है।



मनोज वर्मा, जिला समन्वयक, एफएलएन (बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान), सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed