फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   education news

रेवाड़ी में बनेगा खानपुर विवि का रीजनल सेंटर, बिल्डिंग को हरी झंडी

Sun, 07 Feb 2016 12:12 AM IST
Updated Sun, 07 Feb 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
education news
गांव खानपुर कलां स्थित भक्त फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र के भवन के लिए हरियाणा सरकार ने मंजूरी दे दी है। विश्वविद्यालय का क्षेत्रीय केंद्र रेवाड़ी के लूला अहीर में स्थित है। जो फिलहाल राजकीय स्कूल की कुछ कक्षाओं में चल रहा है। विवि के क्षेत्रीय केंद्र के लिए सरकार ने 25 एकड़ जमीन की स्वीकृति दी है। यह जानकारी विवि की कुलपति प्रो. आशा कादियान ने दी।
विज्ञापन

प्रो. कादियान ने बताया कि क्षेत्रीय केंद्र को अपना भवन मिलने के बाद कक्षाएं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बजाय केंद्र के अपने परिसर तथा भवन में लगेंगी। इसके अलावा स्वतंत्र परिसर होने से विश्वविद्यालय अन्य पाठ्यक्रम भी शुरू कर सकेगा, जोकि पहले जगह के अभाव की वजह से नहीं हो पाया था। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने हाल ही में दो क्षेत्रीय केंद्र शुरू किए थे। जिनमें से एक लूला अहीर तथा दूसरा गांव खरल जिला जींद में हैं। इन दोनों केंद्रों को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य शिक्षा द्वारा महिला सशक्तीकरण के सपने को ठोस रूप देना था। सरकार के ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ की नीति को साकार रूप देने के लिए इन केंद्रों को शुरू किया गया था, ताकि छात्राएं अपने घर के पास ही उच्च तथा गुणवत्तापरक शिक्षा प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed