{"_id":"65c921da6802bba67e065877","slug":"education-minister-will-give-tips-today-to-reduce-exam-stress-through-yoga-sonipat-news-c-197-1-snp1001-113678-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शिक्षा मंत्री आज योग के माध्यम से परीक्षा के तनाव को कम करने के देंगे टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शिक्षा मंत्री आज योग के माध्यम से परीक्षा के तनाव को कम करने के देंगे टिप्स
Mon, 12 Feb 2024 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 12 Feb 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। राज्य स्तरीय सूर्य नमस्कार अभियान को लेकर प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री सोमवार को ऑनलाइन माध्यम से विद्यार्थियों से रूबरू होंगे। इस दौरान सूर्य नमस्कार व योग के माध्यम से परीक्षा के तनाव को कम करने के टिप्स देंगे। सुबह 9:30 से 10:00 बजे तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम का सभी स्कूलों में ऑनलाइन प्रसारण विद्यार्थियों को दिखाने का प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।
विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से निर्देश दिए गए हैं। जिसमें कहा गया है कि हरियाणा योग आयोग की तरफ से चलाए जा रहे राज्य स्तरीय सूर्य नमस्कार अभियान के तहत स्कूल शिक्षा मंत्री 12 फरवरी को सुबह 9:30 से 10:00 बजे तक राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी से राज्य के विद्यार्थियों को ऑनलाइन संबोधित करेंगे। इस दौरान परीक्षा से जनित तनाव को योग के माध्यम से दूर करने के टिप्स भी देंगे। कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण एजुसेट और यू-टयूब के माध्यम से प्रदेशभर के विद्यार्थियों को दिखाया जाना है। निदेशालय ने ऑनलाइन प्रसारण दिखाने के लिए सभी विद्यालय मुखियाओं को निर्देश दिए हैं।
वर्जन
राज्य स्तरीय सूर्य नमस्कार अभियान को लेकर शिक्षा मंत्री सोमवार को विद्यार्थियों से रूबरू होंगे। विद्यार्थियों को लाइव प्रसारण दिखाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी स्कूलों में विद्यार्थियों को लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत