{"_id":"6aea4f12a1de9b15bd02f6cf","slug":"educated-unemployed-youth-will-receive-an-unemployment-allowance-ranging-from-1200-to-2000-apply-by-november-30-sonipat-news-c-197-1-snp1003-163393-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शिक्षित बेरोजगार युवाओं को मिलेगा 1200 से 2000 रुपये तक बेरोजगारी भत्ता, 30 नवंबर तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शिक्षित बेरोजगार युवाओं को मिलेगा 1200 से 2000 रुपये तक बेरोजगारी भत्ता, 30 नवंबर तक करें आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से सामान्य बेरोजगारी भत्ता योजना 2026-27 के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पात्र युवा 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि योजना के तहत 12वीं उत्तीर्ण व दो वर्षीय डिप्लोमा धारक युवाओं को 1200 रुपये प्रतिमाह, जबकि स्नातक या इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले युवाओं को 2000 रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले युवा का हरियाणा का मूल निवासी होना अनिवार्य है। इसके अलावा एक नवंबर 2026 तक राज्य के किसी भी रोजगार कार्यालय में कम से कम लगातार तीन वर्ष से पंजीकृत होना चाहिए। आवेदक की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक किसी शिक्षण संस्थान में विद्यार्थी या स्वयं नियोजित नहीं होना चाहिए तथा वह सक्षम युवा योजना का पात्र भी नहीं होना चाहिए।