फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Eco van hit by canter, driver died

Sonipat News: इको वैन को कैंटर ने मारी टक्कर, चालक की मौत

Sat, 07 Sep 2024 05:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 07 Sep 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Eco van hit by canter, driver died
गोहाना। जींद रोड पर गांव बुटाना के पास इको वैन को कैंटर ने सीधी टक्कर मार दी। हादसे में वैन चालक की मौत हो गई। मृतक के बेटे के बयान पर थाना बरोदा पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुटाना निवासी विजय ने बताया कि उनके पिता ईश्वर चालक का काम करते हैं। वह इको वैन को लेकर सोनीपत गए हुए थे। उन्हें रात को सूचना मिली थी कि नालंदा इंटरनेशनल स्कूल के पास उनके पिता की वैन को कैंटर ने टक्कर मार दी है। सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे तो उनके पिता ईश्वर वैन में घायल अवस्था में थे। उन्हें गोहाना के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल से घायल को खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed