फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Eco-friendly idols of Bappa came from Delhi

Sonipat News: दिल्ली से आईं बप्पा की इको फ्रेंडली मूर्तियां

Wed, 27 Aug 2025 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 27 Aug 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Eco-friendly idols of Bappa came from Delhi
फोटो 25- सोनीपत की कपड़ा मार्केट के पास बाजार में दुकान पर रखीं भगवान गणेश जी की अलग-अलग डिजाइन
सोनीपत। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर 27 अगस्त से शुरू हो रहे 10 दिवसीय गणेश महोत्सव को लेकर जिले में तैयारियां चल रही हैं। जिले के प्राचीन मंदिरों, पंडालों और घरों में बुधवार को गणपति बप्पा का स्वागत किया जाएगा। शुभ मुहूर्त के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाएगी। 6 सितंबर को शोभायात्रा निकाल बप्पा को विदाई दी जाएगी।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के बाद हरियाणा के जिलों में भी गणेश चतुर्थी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार गणेश उत्सव 27 अगस्त से शुरू होकर 6 सितंबर तक चलेगा। शहर में तीन जगह संस्थाएं गणपति उत्सव मनाएंगी। इसके अलावा विभिन्न जगहों व घरों में भी गणपति की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन

संस्थाओं के प्रतिनिधि भी महोत्सव की तैयारियाें में जुटे हैं। पंडालों को गणपति बप्पा के आगमन से पहले लाइटों व फूलों से सजाया जा रहा है। बाजार में भगवान गणेश की छोटी से लेकर बड़े आकार की मूर्तियां उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार भूपेश, अमित कुमार ने बताया कि बाजार में इको फ्रेंडली मूर्तियों की मांग बढ़ रही है। इन मूर्तियों को अलग-अलग रंगों व डिजाइनों से सजाया गया है। मिट्टी व प्लास्टर ऑफ पेरिस से निर्मित यह मूर्तियां श्रद्धालुओं को ज्यादा लुभा रही हैं।

श्रद्धालु सिंहासन पर विराजमान गणपति बप्पा की ज्यादा मांग कर रहे हैं। दिल्ली से मंगवाई गई मूर्तियां 150 से 2800 रुपये तक उपलब्ध हैं। भगवान गणेश की मूर्ति के साथ घरों की सजावट का सामान, पूजा सामग्री की दुकानों पर खरीदार बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed