फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   E-library inaugurated in bar premises

Sonipat News: बार परिसर में किया ई-लाईब्रेरी का शुभारंभ

Sun, 02 Feb 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 02 Feb 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
E-library inaugurated in bar premises
गोहाना। बार एसोसिएशन गोहाना की ओर से सोनीपत रोड स्थित न्यायिक परिसर में रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। इसमें 85 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हरकेश मनुजा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने गोहाना बार परिसर में अधिवक्ताओं के लिए ई-लाईब्रेरी का भी शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह आर्य ने की। अधिवक्ता संदीप पूनिया, रामबीर बैरागी, रितेश शर्मा, ललित पांचाल, आनंद मोर, ललित पांचाल, कमल मोर, विकास नरवाल ने रक्तदान किया। शिविर में दिल्ली की टीम ने 150 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। इस दौरान बार एसोसिएशन के सचिव मनजीत लठवाल, उपाध्यक्ष अशोक बंसल, वरिष्ठ अधिवक्ता इंद्र सिंह सहरावत, इंद्र सिंह भनवाला, एसएस मिगलानी, विनोद अग्रवाल, संदीप सनसनवाल, संदीप पूनिया, संदीप सैनी, आनंद मोर, दलेल सिंह दूहन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed