फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   During the inspection of the primary school, neither the children's attendance register nor the Mid-Day Meal records were found.

Sonipat News: प्राइमरी स्कूल के निरीक्षण में बच्चों की रजिस्टर में हाजिरी मिली न मिड डे मील का रिकॉर्ड

Tue, 28 Apr 2026 03:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 28 Apr 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
During the inspection of the primary school, neither the children's attendance register nor the Mid-Day Meal records were found.
गन्नौर। गांव खूबडू स्थित राजकीय प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी सुरजीत घणघस को शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में कई खामियां मिलीं। यहां 11 बजे तक बच्चों की हाजिरी रजिस्टर में दर्ज नहीं मिली और न ही मिड डे मील का रिकाॅर्ड पूरा था। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी को स्कूल के रजिस्टरों का रखरखाव सही नहीं मिला जबकि विभाग ने इस संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निरीक्षण के दौरान स्कूल परिसर की साफ-सफाई, कक्षाओं की स्थिति और शिक्षण कार्य की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

यहां कुछ कमरों में अव्यवस्था और शिक्षण सामग्री के समुचित उपयोग का अभाव पाया गया। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने स्टाफ को कड़ी हिदायत दी कि भविष्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए स्कूल हेड भूपेंद्र का एक दिन का वेतन रोकने की सिफारिश उच्च अधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed