फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   During the inspection of the education board secretary, 34 teachers who were supposed to check answer sheets were not found

Sonipat News: शिक्षा बोर्ड सचिव के निरीक्षण में कांपी चेक करने वाले 34 शिक्षक नहीं मिले

Fri, 11 Apr 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 11 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
During the inspection of the education board secretary, 34 teachers who were supposed to check answer sheets were not found
सोनीपत के खरखौदा के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जांच करने पहुंची बोर्ड की टीम
खरखौदा। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड परीक्षाओं की कॉपी चेक करने के लिए केंद्र बनाया गया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव डाॅ. मुनीश नागपाल के नेतृत्व में टीम ने केंद्र की जांच की। इस दौरान केंद्र पर कई शिक्षक नहीं मिले। टीम की ओर से सभी गैरहाजिर शिक्षकों की स्कूल प्राचार्य निर्मल धनेरवाल से जानकारी हासिल की गई है।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर तरफ से मार्च में ही कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियाें की परीक्षा ली गई थी। इसके बाद विभिन्न जगहों पर केंद्र स्थापित कर विद्यार्थियों के पेपर की जांच करवाई जा रही है। इस कार्य के लिए अलग से शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। पेपर चेक करने के लिए इन केंद्रों पर सुबह 9 से शाम 4 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इसी बीच हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव डाॅ. मुनीश नागपाल टीम के साथ खरखौदा के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए केंद्र की जांच की। टीम को निरीक्षण के दौरान जांच में कॉपी जांचने के लिए लगाए गए शिक्षकों में से 34 नहीं मिले। जब टीम ने केंद्र प्रबंधन से इस बारे में जानकारी ली तो पता चला कि शिक्षक पेपर जांच करने के बाद वापस जा चुके हैं। ऐसे में टीम की ओर से मौके पर नहीं पाए गए शिक्षकों का रिकॉर्ड तलब किया गया है। वहीं केंद्र पर नहीं मिले शिक्षकों पर नियमानुसार कार्रवाई की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed