फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dulhendi today: OPD will remain closed, emergency services will be available

दुल्हेंडी आज : ओपीडी रहेगी बंद, मिलेंगी आपातकालीन सेवाएं

Fri, 18 Mar 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dulhendi today: OPD will remain closed, emergency services will be available
दुल्हेंडी पर्व पर लड़ाई-झगड़ों की घटनाओं की आशंका के चलते नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। दिन के समय दो शिफ्टों में दो-दो चिकित्सक व रात्रि शिफ्ट में तीन चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने मरीजों के लिए दवाई का भी अतिरिक्त मात्रा में प्रबंध कर दिया गया है।
विज्ञापन

दुल्हेंडी पर रंगों के साथ खेलने के दौरान झगड़े की आशंका अधिक रहती है। मारपीट की घटनाओं के मद्देनजर अस्पताल प्रशासन ने दुल्हेंडी पर्व पर चिकित्सकों को अलर्ट कर दिया है। शुक्रवार को ओपीडी बंद रहेगी, सिर्फ आपातकालीन सेवा ही चालू रहेगी। आपातकालीन सेवाओं में हुड़दंग के दौरान घायल होने वाले मरीजों के इलाज का सामान पर्याप्त मात्रा में मुहैया करा दिया गया है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने कहा कि होली पर्व पर आपातकालीन सेवा में सभी तरह की सुविधाएं मुहैया होंगी। इसके लिए चिकित्सकों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही पुलिस प्रशासन से भी अस्पताल में पुलिसकर्मियों की तैनाती करने को कहा गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि होली पर्व पर सावधानी से खेलें, खासकर मिलावटी व केमिकल युक्त रंग का प्रयोग न करें, ताकि किसी प्रकार की बीमारी से बच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed