फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Due to the negligence of the department, fields are flooded and farmers are worried

Sonipat News: विभाग की लापरवाही से खेतों में जलभराव, किसान परेशान

Fri, 08 Aug 2025 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 08 Aug 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Due to the negligence of the department, fields are flooded and farmers are worried
फोटो 36- सोनीपत के बरोदा के गांव माहरा में खेतों में भरा पानी दिखाते किसान। स्रोत : प्रवक्ता
सोनीपत। हरियाणा तालाब प्राधिकरण जहां ग्रामीण अंचल में तालाबों के रखरखाव व सुंदरीकरण को लेकर जागरूकता अभियान चला रहा है, वहीं कई गांवों में भूमिगत पाइपलाइन में रिसाव व निकासी की व्यवस्था के मामले सामने आ रहे हैं। बरोदा के विधायक इंदुराज नरवाल के भाई इंदुप्रकाश नरवाल ने वीरवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ गांव मदीना, कथूरा, छिछड़ाना, माहरा के खेतों का दौरा किया। खामियां मिलने पर उन्होंने विभाग पर व्यवस्थाओं में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

दौरे के दौरान इंदुप्रकाश नरवाल ने बताया कि गांव मदीना में करीब 2 वर्ष पहले खेतों से भंडेरी ड्रेन तक जल निकासी के लिए करीब 50 एकड़ में दबाई गई भूमिगत पाइपलाइन के कई जोड़ों में पानी का रिसाव हो रहा है। इसके कारण यह पाइपलाइन बंद है। विभाग की लापरवाही के चलते किसानों को खुद के खर्च पर मरम्मत कार्य करवाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

गांव कथूरा के कटवाड़ा रोड स्थित पंप हाउस में कम क्षमता (केवीए) वाला ट्रांसफार्मर लगा होने से सभी मोटरें एक साथ नहीं चल पा रही है। इससे पानी निकासी का कार्य प्रभावित हो रहा है। उधर गांव माहरा में किसानों ने एक सप्ताह पहले फ्लड कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, यहां कार्य आज तक अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे कई खेतों में पानी भर गया है और आसपास के खेतों में पानी भरने की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर निर्देश दिए कि वह किसानों की समस्या को देखते हुए तत्काल उनकी समस्याओं का समाधान करवाएं। किसानों के अधिकारों की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

फोटो 36- सोनीपत के बरोदा के गांव माहरा में खेतों में भरा पानी दिखाते किसान। स्रोत : प्रवक्ता

फोटो 36- सोनीपत के बरोदा के गांव माहरा में खेतों में भरा पानी दिखाते किसान। स्रोत : प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed