फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Due to the greed of Rs 50 lakh for the insurance policy, the nephew along with his friend had murdered his maternal uncle.

Sonipat News: बीमा पॉलिसी के 50 लाख रुपये के लालच में भांजे ने दोस्त संग मिल की थी मामा की हत्या

Thu, 18 Jul 2024 05:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Due to the greed of Rs 50 lakh for the insurance policy, the nephew along with his friend had murdered his maternal uncle.
फोटो 48: सोनीपत के राई थाना क्षेत्र में मामा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के स
राई/सोनीपत। कुंडली-पलवल-मानेसर (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर गांव जठेड़ी के पास डेयरी संचालक की हत्या उसके भांजे ने ही अपने दोस्त संग मिलकर की थी। मामले में जांच करते हुए राई थाना पुलिस ने हत्या की वारदात से पर्दा उठा दिया है। पुलिस ने मामले में मृतक के भांजे गांव शाहपुर तगा निवासी मयंक व उसके गांव के ही साथी सागर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मामा के बीमा पॉलिसी के 50 लाख रुपये हड़पने के लिए वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस ने आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


दिल्ली के आजादपुर स्थित गोपाल नगर निवासी नरेश कुमार ने 28 जून को राई थाना पुलिस को बताया था कि उनके भाई सुरेश (42) पहले दिल्ली के स्वरूप नगर स्थित घर में रहते थे। वह आजादपुर मंडी में दूध की डेयरी चलाते थे। पत्नी से मनमुटाव के बाद वह अब दूध डेयरी में अकेले रहने लगे थे। तड़के चार बजे उन्हें सूचना मिली थी कि सुरेश की केएमपी पर गोली मारकर हत्या की गई है। वह अपने परिचित दूध का काम करने वाले जयपाल की आल्टो कार लेकर सोनीपत के लिए चले थे। रात को किसी हमलावर ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


मामले में कार्रवाई करते हुए राई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उमेश कुमार व जांच अधिकारी एएसआई सतीश कुमार की टीम ने मृतक सुरेश के भांजे गांव शाहपुर तगा निवासी मयंक व उसके दोस्त सागर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मयंक ने अपने मामा की हत्या की वारदात को कबूल कर लिया है। मयंक ने पुलिस को बताया है कि उनके मामा सुरेश ने 50 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी ली थी, जिसमें सुरेश की बहन और हत्यारोपी मयंक मां राधा को नॉमिनी बनाया था। उसे इसका पता लगा था। उसने बीमा राशि को हड़पने के लिए मामा सुरेश की हत्या का षड्यंत्र रचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथी को दो लाख रुपये में साथ देने को किया तैयार

पुलिस के सामने आरोपी ने कबूला है कि उसने अपने दोस्त सागर को मामले में साथ देने के लिए दो लाख रुपये में तैयार किया था। उसने सागर को पिस्तौल मुहैया कराई। वह सागर के साथ अपने मामा से मिलने के लिए चला गया। उसके कहने पर ही सागर ने उसके मामा की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने सागर व मयंक को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।

पत्नी से विवाद के चलते बहन को बनाया नॉमिनी
सुरेश का पत्नी भारती से मनमुटाव चल रहा था। इसके चलते दो साल से अलग रह रहे थे। उनके पास दो बेटियां व एक बेटा है। उनकी पत्नी बच्चों सहित मायके में रहती है। पत्नी से विवाद के चलते ही बीमा पॉलिसी में बहन को नॉमिनी बना रखा था।

व्हाट्सएप पर कॉल कर मामा को बुलाया

मयंक ने पुलिस को बताया है कि उसने अपने मामा सुरेश के पास व्हाट्सएप कॉल की थी। उसने मामा से कहा था कि किसी जरुरी काम से मिलना है। जब उसका मामा केएमपी पर पहुंच गया तो वे भी दूसरी कार से आ गए। उन्होंने सागर को दो लाख रुपये में हत्या करने के लिए तैयार कर लिया था।


वर्जन

ब्लाइंड मर्डर में तथ्य जुटाए तो कार्रवाई करते हुए मृतक के भांजे व उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 50 लाख रुपये के लालच में वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। दोनों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।

इंस्पेक्टर उमेश कुमार, थाना प्रभारी, राई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed