फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Due to non-purchase of wheat, the commission agents locked the market gate.

Sonipat News: गेहूं खरीद नहीं होने पर आढ़तियों ने मंडी गेट पर जड़ा ताला

Wed, 15 Apr 2026 06:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 15 Apr 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Due to non-purchase of wheat, the commission agents locked the market gate.
फोटो : सोनीपत की खरखौदा अनाज मंडी के गेट पर ताला लगाते आढ़ती। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत/खरखौदा। अनाज मंडी खरखौदा में गेहूं की खरीद नहीं होने और उठान में सुस्ती का आरोप लगाकर बुधवार को आढ़तियों ने मंडी के दोनों गेट पर ताला जड़ दिया। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि जानबूझकर किसानों और आढ़तियों के बीच टकराव की स्थिति पैदा की जा रही है।
खरखौदा अनाज मंडी के गेट पर ढाई बजे आढ़तियों ने एसोसिएशन के प्रधान नरेश दहिया के नेतृत्व में यह कहते हुए ताला जड़ दिया कि सरकार जानबूझकर उनका किसानों से टकराव कराना चाह रही है। उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू हो चुकी है पर यहां पर खरीद नहीं हो रही थी।
विज्ञापन

ऐसे में उन्होंने गेहूं अपने पास उतरवाने से मना कर दिए था लेकिन 8 अप्रैल को जब उन्हें खरीद का आश्वासन मिला तो वह किसानों से गेहूं लेने लगे। प्रशासन की अनदेखी के कारण सात लाख बोरी गेहूं रखा हुआ है जबकि इसकी पोर्टल पर खरीद दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान गेहूं के पैसे उनसे आकर मांग रहे हैं। वह उन्हें पैसा कहां से दें। अगर पोर्टल पर खरीद चढ़ा दी जाए तो 72 घंटे में किसान के खाते में पैसा पहुंच जाए। ऐसा नहीं होने से किसान उनसे झगड़ रहे हैं। उन्हें डर है कि अगर खरीद एजेंसी ने उनसे नहीं खरीदा तो व इतने गेहूं को कहां लेकर जाएंगे।
सूचना मिलने पर एसडीएम अमित कुमार मंडी के गेट पर पहुंचे और आढ़तियों को आश्वासन दिया कि उठान करवाया जाएगा। इसमें तेजी भी लाई जाएगी पर आढ़तियों ने कहा कि मसला उठान का नहीं है। ऑनलाइन पोर्टल पर खरीद चढ़ाने का है। जब तक ऐसा नहीं होगा तब तक किसान के खाते में पैसा नहीं आएगा।
इस पर एसडीएम ने कहा कि न खरीद ही नहीं उठान में भी तेजी लाई जाएगी। तालाबंदी के एक घंटे बाद आढ़तियों ने ताला खोल दिया। इस दौरान रोहताश दहिया, अशोक, ऋषिपाल, बीरबल, विनोद व दिनेश समेत अन्य आढ़ती मौजूद रहे।


-

किसान और आढ़तियों के साथ खड़ी इनेलो
अनाज मंडी में किसान कष्ट निवारण केंद्र चला रहे इनेलो के हलका प्रधान बलवान नंबरदार ने कहा कि इनेलो की तरफ से तत्काल प्रभाव से खरीद करने के साथ ही गेहूं का उठान करने की मांग की जाती है। वह किसान व आढ़तियों के साथ खड़े हैं। इस अवसर पर अशोक राणा, सुखबीर, जोरावर, अतर सिंह, अशोक व कृष्ण मौजूद रहे।

--
जिलेभर की मंडियों में गेहूं के ढेर लग रहे
खरखौदा मंडी में 15 दिन में मात्र 7139 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है जबकि 520 मीट्रिक टन का उठान हुआ है। वर्तमान में साढ़े तीन लाख क्विंटल गेहूं बोरे में भरे हुए हैं लेकिन उनका डाटा अभी तक पोर्टल पर दर्ज नहीं हुआ है। खरीद कम होने के कारण जिलेभर की मंडियों में गेहूं के ढेर लग रहे हैं। सोनीपत मंडी में भी दो लाख क्विंटल गेहूं खुले में पड़ा हुआ है। विभिन्न मंडियों व खरीद केंद्रों में मंगलवार को 45,340 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया। अब तक कुल 97,098 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका हैं। 5,427 मीट्रिक टन का उठान किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed