{"_id":"69fe4d398feba12c0c08a15b","slug":"due-to-lack-of-collection-garbage-piles-up-in-the-city-sonipat-news-c-197-1-snp1007-153638-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: उठान न होने से शहर में लगे कूड़े के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: उठान न होने से शहर में लगे कूड़े के ढेर
Sat, 09 May 2026 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 09 May 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
फोटो: खरखौदा में उठान नहीं होने से शहर के दिल्ली चौक पर फैली गंदगी। संवाद
खरखौदा। सफाई कर्मचारियों की जारी हड़ताल का असर अब शहर की व्यवस्था पर नजर आने लगा है। खासकर मुख्य सड़कों और बाजारों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। प्रमुख मार्गों पर जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। वहीं सड़कों पर उड़ती पाॅलिथीन और गंदगी से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शहर के व्यस्त इलाकों में सफाई व्यवस्था ठप होने के कारण दुकानदारों और राहगीरों में रोष बढ़ता जा रहा है। सुबह से शाम तक बाजारों में आवाजाही रहने के चलते कूड़ा तेजी से जमा हो रहा है लेकिन उसे उठाने वाला कोई नहीं है। इससे न केवल बदबू फैल रही है बल्कि संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
हालांकि शहर के कुछ अंदरूनी क्षेत्रों में डोर टू डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था आंशिक रूप से जारी रहने से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिल रही है लेकिन मुख्य सड़कों और बाजारों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। कई स्थानों पर नालियों के पास कूड़ा जमा होने से जलभराव की स्थिति भी बनने लगी है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि हड़ताल जल्द समाप्त नहीं हुई तो हालात और गंभीर हो सकते हैं। बढ़ती गर्मी के बीच गंदगी से बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ रही है। लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की मांग की है ताकि शहर को इस समस्या से राहत मिल सके।
उधर सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं और उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, हड़ताल जारी रहेगी। ऐसे में आने वाले दिनों में शहर की सफाई व्यवस्था और अधिक प्रभावित होने के आसार हैं।