फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Due to gas and raw material shortages, factory production has fallen by 50 percent.

Sonipat News: गैस और कच्चे माल के संकट के चलते फैक्टरियों में 50 प्रतिशत तक गिरा उत्पादन

Mon, 16 Mar 2026 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Due to gas and raw material shortages, factory production has fallen by 50 percent.
फोटो-56: बहादुरगढ़ की एक फैक्टरी में बनाई जा रही जुराबें। संवाद
बहादुरगढ़। औद्योगिक क्षेत्र में गैस की किल्लत और कच्चे माल की बढ़ती कीमतों ने उद्यमियों की परेशानी बढ़ा दी है। गैस की आपूर्ति न होने और कच्चे माल के महंगे होने से कई उद्योगों में 50 प्रतिशत तक उत्पादन कम हो गया है। उद्यमियों ने बताया कि फुटवियर की कई इकाइयों में करीब 50 प्रतिशत तक उत्पादन कम करना पड़ा है।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के वरिष्ठ उपप्रधान नरेंद्र छिकारा ने बताया कि गैस की पर्याप्त उपलब्धता न होने से मशीनों को पूरी क्षमता से चलाना संभव नहीं हो पा रहा है। वहीं दूसरी ओर कच्चे माल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण उत्पादन लागत भी काफी बढ़ गई है। इसका असर उद्योगों की कार्यप्रणाली और समय पर ऑर्डर पूरे करने की क्षमता पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


उद्यमी पवन जैन ने बताया कि मौजूदा हालात में उन्हें अपने ग्राहकों के ऑर्डर समय पर पूरे करने में दिक्कत आ रही है। कई कंपनियों ने फिलहाल नए ऑर्डर लेने में भी सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है और पुराने ऑर्डर भी देरी से पूरे किए जा रहे हैं। इससे कारोबार पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटवियर उद्यमी राजन शर्मा ने बताया कि उद्योगों के लिए काम करना मुश्किल हो गया है। वर्तमान परिस्थितियों में करीब 50 प्रतिशत तक उत्पादन कम करना पड़ा है। उन्होंने सरकार और संबंधित विभागों से गैस आपूर्ति को सुचारू करने और कच्चे माल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed