{"_id":"6908fcb8fc4e27df1b00fee7","slug":"due-to-financial-crisis-and-conflict-he-ruined-his-married-life-sonipat-news-c-197-1-snp1012-144744-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: तंगी और कलह के चलते अपने हाथ उजाड़ा सुहाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: तंगी और कलह के चलते अपने हाथ उजाड़ा सुहाग
Tue, 04 Nov 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। तंगी और तनाव की वजह से रिश्तों का ताना बाना भी बिखर रहा है। गोहाना थाना क्षेत्र के गढ़ी सराय नामदार खां गांव में महिला के हाथों पति की हत्या इसका उदाहरण है। फर्श पर बेदम पड़े पति को जिस तरह महिला शब्दों के बाण से अपमानित करती है और फिर रह-रह पीटते हुए उसकी हत्या कर देती है, का वीडियो देखकर हर कोई सन्न रह गया।
बताया जा रहा है कि एक दौर था कि इस घर में पति-पत्नी बहुत खुशहाल थे लेकिन तंगी और कलह ने मंजर बदल दिया। कुछ साल से स्थिति यह हो गई कि रोज सिर्फ यहां से झगड़े का शोर ही सुनाई देता था।
गढ़ी सराय नामदार खां गांव के सुरेश (60) लंबे समय से आर्थिक तंगी से दौर से गुजर रहे थे। वैसे तो सुरेश ऑटो चलाकर परिवार का गुजारा करते थे। अपनी बेटी की शादी की लेकिन शरीर पर उम्र हावी हो गई। लंबे समय से बीमार होने की वजह से वह ऑटो नहीं चला पा रहे थे। आमदनी का कोई स्रोत न होने की वजह से घर की स्थिति खराब हो गई।
विज्ञापन
इस वजह से पत्नी पूनम का स्वभाव उग्र होता गया। सोमवार का उसका उग्र स्वभाव इस कदर उस पर हावी हो गया कि अपने से पति को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। यह पहला अवसर नहीं था जब उसने पति पर हाथ न उठाया हो। पहले भी वह पति को बुरी तरह से पीट चुकी थी।
पति को मौत के घाट उतारने के बाद उसने हत्या का इल्जाम पड़ोसियों पर लगाने की कोशिश की लेकिन पूरे घटनाक्रम का वीडियो पड़ोसी ने बना लिया था। इस वजह से उसकी यह चाल नाकाम साबित हो गई। पुलिस ने पूनम के खिलाफ पति की हत्या का केस दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद पूनम के चेहरे पर पति को खोने का पछतावा था।