{"_id":"656e13d371867a035104e1d5","slug":"du-won-all-india-tennis-competition-sonipat-news-c-197-1-snp1001-10322-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: डीयू ने जीती अखिल भारतीय टेनिस प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: डीयू ने जीती अखिल भारतीय टेनिस प्रतियोगिता
Mon, 04 Dec 2023 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
फोटो 25- सोनीपत के मुरथल स्थित डीसीआरयूएसटी में आयोजित अखिल भारतीय टेनिस प्रतियोगिता में विजेता
सोनीपत। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला टेनिस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली ने एसआरएम, चेन्नई को पराजित कर विजेता का खिताब जीता। एसआरएम, चेन्नई की टीम उपविजेता रही। दिल्ली विश्वविद्यालय की संदीप्ति राव को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
डीसीआरयूएसटी, मुरथल में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें देश भर के चारों जोन से सर्वश्रेष्ठ 16 टीमों ने प्रतिभागिता की। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि खेल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक विकास और सामाजिक योग्यता को सुधारते हैं। यही नहीं खेल हमारे स्वस्थ और सफल जीवन जीने में मदद करते हैं, इसलिए हमें नियमित रूप से खेल खेलना चाहिए।
समापन समारोह में प्रो. रेखा ने दिल्ली विश्वविद्यालय की संदीप्ति राव व एसआरएम, चेन्नई की जननी रमेश को स्व. प्रो. पवन दहिया पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान प्रतियोगिता के आयोजक सचिव व खेल निदेशक डॉ. बिरेन्द्र सिंह हुड्डा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. सुखदीप सिंह, प्रो. सुरेंद्र दहिया, प्रो. अमिता मलिक, प्रो. सुमन सांगवान, प्रो. सुमन गुलिया, पंजाब विश्वविद्यालय के खेल उपनिदेशक राकेश मलिक, प्रशिक्षक निखिल हुड्डा, बीरबल वढेरा व राहुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
परिणाम
फाइनल मुकाबला : दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली व एसआरएम, चेन्नई के बीच खेला गया। जिसमें दिल्ली की टीम ने चेन्नई को 2-1 के अंतर से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
तीसरे व चौथे स्थान के लिए मुकाबला, जैन विश्वविद्यालय, बंगलूरू व मद्रास विश्वविद्यालय, मद्रास के बीच खेला गया। जिसमें बंगलूरू ने मद्रास को 2-0 से पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
पहला सेमीफाइनल : दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली और जैन विश्वविद्यालय की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें दिल्ली की टीम ने जैन विश्वविद्यालय की टीम को 2-1 से हराकर फाइनल मैच में प्रवेश किया।
दूसरा सेमीफाइनल : एसआरएम विश्वविद्यालय, चेन्नई और मद्रास विश्वविद्यालय, मद्रास के बीच में खेला गया। जिसमें चेन्नई ने मद्रास को 2-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।