फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   DTP demolished unauthorized illegal constructions at seven places

Sonipat News: डीटीपी ने सात स्थानों पर अनाधिकृत अवैध निर्माण गिराए

Fri, 31 Jan 2025 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 31 Jan 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
DTP demolished unauthorized illegal constructions at seven places
फोटो 29: सोनीपत के खरखौदा में किए गए अवैध निर्माण को डीटीपी की ओर से ध्वस्त करता बुलडोजर। संवाद
खरखौदा। जिला नगर योजनाकार विभाग की इंफोर्समेंट टीम ने सात स्थानों पर अनाधिकृत क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया। टीम की तरफ से राष्ट्रीय राजमार्ग 334बी के पास व्यवसायिक भवनों को जमींदोज करने के साथ अवैध कालोनियों में किए जा रहे निर्माण को भी गिराया गया। डीटीपी अजमेर सिंह की टीम ने सबसे पहले स्टेट हाईवे-18 पर पिपली गांव में कार्रवाई को अंजाम दिया। 30 मीटर प्रतिबंधित बेल्ट में 250 चहारदीवारी, डीपीसी आदि को गिराया गया। करीब डेढ़ एकड़ में किए जा रहे अवैध निर्माण का भी गिराया गया। इसमें चहारदीवारी, डीपीसी शामिल हैं। इसके बाद टीम ने एनएच 334बी के पास दो एकड़ में अनाधिकृत काॅलोनी को ध्वस्त किया गया, जिसमें 4 प्रोपर्टी डीलर कार्यालय और एक एकड़ में बनाए गए कच्चे रास्ते शामिल हैं। हाईवे पर करीब 3 एकड़ में बसाई जा रही अनाधिकृत काॅलोनी में निर्माण गिराया। हाइवे के साथ पांचवीं जगह पहुंचकर सवा दो एकड़ में बसाई जा रही अनाधिकृत कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया। इसके बाद टीम ने शहर के बाहर जियाउद्दीनपुर में एनएच किनारे 30 मीटर प्रतिबंधित बेल्ट में किए गए निर्माण पर कार्रवाई करते हुए 12 दुकानों के गिराया गया। इसके बाद टीम सातवीं जगह पर पहुंची और वहां छह व्यवसायिक भवनों के गिराने के साथ तीन डीपीसी भी उखाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed