फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Drunk youth created ruckus in Rajasthan transport bus

राजस्थान परिवहन निगम की बस में नशे में युवक ने किया हंगामा

Mon, 01 Nov 2021 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Drunk youth created ruckus in Rajasthan transport bus
सब डिपो परिसर में युवक की पिटाई करता यात्री। संवाद - फोटो : Sonipat
शहर के बस डिपो में दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया, जब परिसर में राजस्थान परिवहन निगम की बस आकर रुकी। बस में यात्री एक युवक को पीटते हुए उतरे। इससे बचते हुए युवक बस के आगे पहुंचा और घूंसा मारकर उसका शीशा तोड़ दिया। इसके बाद यात्रियों और रोडवेज कर्मचारियों ने उसकी जमकर धुनाई की। इस बीच युवक ने एक चालक के माथे में कड़ा मारकर चोट भी मारी। इसके बाद रोडवेज कर्मचारियों ने टोल फ्री नंबर 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया और युवक को सौंपा। परिचालक ने आरोप लगाया कि नशे में धुत युवक ने पहले उसके साथ हाथापाई की और उसकी टिकट बनाने वाली मशीन को भी तोड़ दिया। बाद में यात्रियों के साथ कहासुनी होने पर उन्होंने उसकी पिटाई की।
विज्ञापन

राजस्थान परिवहन निगम में नियुक्त परिचालक भवानी सिंह ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बस चंडीगढ़ से चलकर गोहाना में सोनीपत मोड़ पर पहुंची। उसके अनुसार जब वह सोनीपत मोड़ पर सवारियों को उतार रहा था तो अचानक एक युवक बस में चढ़ गया। आरोप है कि वह नशे में धुत था। उसने बस में आते ही उसके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। जब उसे टोका तो उसने उसके साथ हाथापाई कर दी और टिकट बनाने वाली मशीन को भी तोड़ दिया। इसके बाद अन्य यात्रियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस पर वह गोहाना डिपो में बस को लेकर आए। यहां भी वह गाली-गलौज करता रहा। बाद में उसने बस का अगला शीशा भी तोड़ दिया। इससे गुस्साएं यात्रियों व रोडवेज कर्मचारियों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बावजूद वह गाली-गलौज करता रहा। यही नहीं गोहाना सब डिपो में नियुक्त चालक के माथे में कड़ा भी मारा, जिससे उन्हें चोट आई। इसके बाद पुलिस को बुलाकर युवक को उनके हवाले किया। जिस समय रोडवेज कर्मचारी व यात्री युवक की पिटाई कर रहे थे, उस समय बस स्टैंड परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

वर्जन
बस स्टैंड परिसर में युवक द्वारा कर्मचारियों व यात्रियों से हाथापाई करने की सूचना मिली थी। युवक को थाने में लाया गया था। इसके साथ ही कर्मचारियों को भी बुलाया था। यहां उनका राजीनामा हो गया। किसी ने युवक के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय कुमार, जांच अधिकारी, शहर थाना गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed