{"_id":"5e9090498ebc3e78bf175a9f","slug":"dron-observation-is-ongoing-in-sonipat-during-lockdown-sonipat-news-rtk5503036181","type":"story","status":"publish","title_hn":"सील इलाकों की ड्रोन से होगी निगरानी, घर से निकलने पर करेंगे कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सील इलाकों की ड्रोन से होगी निगरानी, घर से निकलने पर करेंगे कार्रवाई
विज्ञापन
सोनीपत के मोहन नगर में निरीक्षण करने पहुंचे डीएसपी रवींद्र कुमार।
- फोटो : Sonipat
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पुलिस व प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। खासकर सील किए गए इलाकों की पूरी तरह से निगरानी की जा रही है। शिव कॉलोनी, मोहन नगर, सैनीपुरा, ईदगाह की गली पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है। अगर कोई व्यक्ति यहां घरों से बाहर निकलेगा तो उसकी पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस भी संक्रमित कालोनियों में जाकर जायजा ले रही है। शुक्रवार को डीएसपी डॉ.रवींद्र कुमार भी संक्रमित कालोनियों में गए और वहां लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील करने के साथ ही एहतियात बरतने की अपील की गई।
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन हरसंभव कोशिश करने में लगा है। सोनीपत में शिव कॉलोनी, मोहन नगर, सैनीपुरा, ईदगाह की गली को कोरोना के लिए संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इनमें से शिव कालोनी, मोहन नगर व सैनीपुरा में कोरोना पॉजीटिव केस मिल चुके है। वहीं सैनीपुरा का जो छात्र पॉजीटिव मिला है, वह ईदगाह कालोनी में पढ़ाई कर रहा था। जिसके चलते ईदगाह की एक गली को प्रशासन ने सील कर रखा है। अब इन स्थानों पर लोगों को घरों से निकलने से पूरी तरह रोका जा रहा है। यहीं कारण है कि अब यहां ड्रोन से भी निगरानी जा रही है। ड्रोन लगातार इन कालोनियों पर मंडरा रहे हैं। अब अगर ऐसे में कोई अपने घर से निकलेगा तो वह ड्रोन से नहीं बच सकेगा। ऐसे में ड्रोन में लगे कैमरे से उक्त व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन इस दिशा में पूरी तरह से सजग होकर प्रयास कर रहा है।
डीएसपी ने चारों कालोनियों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश :
शुक्रवार को डीएसपी डॉ. रवींद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सील की गई चारों कालोनियों शिव कालोनी की तीन गलियों, मोहन नगर की तीन गलियों, सैनीपुरा की पांच गलियों व ईदगाह की तीन गलियों का निरीक्षण किया। उन्होंने माइक से सभी लोगों को सरकारी आदेशों की पालना का संदेश दिया। बाहरी व्यक्ति को प्रवेश ना देने, मास्क लगाकर रहने तथा एक-दूसरे व्यक्ति से उचित दूरी बनाकर रखने, हाथ धोने व सेनिटाइजर का प्रयोग करने की नसीहत दी। उन्होंने खाद्य पदार्थों की सप्लाई की जानकारी ली। साथ ही कहा कि किसी को भी कोई समस्या हो तो प्रशासन उसे तुरंत दूर कराएगा।